चौबीस घंटे में तीन चार्जशीट दाखिल
अजय सेतिया / राजस्थान के चुनाव नतीजों ने खलबली मचा दी है | अपन ने बजट से ज्यादा महत्व राजस्थान के उप चुनावों को दिया था | राजस्थान के चुनाव नतीजों ने राजग में खलबली मचाई | तो भाजपा सरकार भी हडबडी में आ गई | चुनाव नतीजों के 24 घंटों के भीतर तीन मामले कोर्ट में पहुंच गए | बाढ़ साल के बाद बोफोर्स का भूत फिर उठ खडा हुआ | अब जब कि मोदी सरकार के 44 महीने बीत चुके हैं | सिर्फ 16 महीने बाकी बचे हैं , तो बोफोर्स घोटाले की अपील ने राजनीति गर्म कर दी है | कांग्रेस इसे मोदी सरकार की दुर्भावना और हडबडी बता रही है | वैसे रिकार्ड के लिए बता दें कि मनमोहन सिंह ने सरकार बनते ही सब से पहला का