India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

चौबीस घंटे में तीन चार्जशीट दाखिल 

Publsihed: 02.Feb.2018, 23:24

अजय सेतिया / राजस्थान के चुनाव नतीजों ने खलबली मचा दी है | अपन ने बजट से ज्यादा महत्व राजस्थान के उप चुनावों को दिया था | राजस्थान के चुनाव नतीजों ने राजग में खलबली मचाई | तो भाजपा सरकार भी हडबडी में आ गई | चुनाव नतीजों के 24 घंटों के भीतर तीन मामले कोर्ट में पहुंच गए | बाढ़ साल के बाद बोफोर्स का भूत फिर उठ खडा हुआ | अब जब कि मोदी सरकार के 44 महीने बीत चुके हैं | सिर्फ 16 महीने बाकी बचे हैं , तो बोफोर्स घोटाले की अपील ने राजनीति गर्म कर दी है | कांग्रेस इसे मोदी सरकार की दुर्भावना और हडबडी बता रही है | वैसे रिकार्ड के लिए बता दें कि मनमोहन सिंह ने सरकार बनते ही सब से पहला का

राजस्थान के नतीजों ने एनडीए में मचा दी खलबली 

Publsihed: 01.Feb.2018, 21:54

अजय सेतिया / अपन को पहले से अंदेशा था कि पहली फरवरी का दिन महत्वपूर्ण होगा | पर वह बजट के कारण नहीं होगा | बजट के किसानो की दशा सुधारने वाले क़दमों के कारण नहीं | न ही बजट के स्वास्थ्य और शिक्षा के दो सेक्टरों में बदलाव के कारण | अलबत्ता राजस्थान के तीन उपचुनावों के नतीजों के कारण | राजस्थान की दो लोकसभा सीटों पर उप चुनाव हुए थे | दोनों के नतीजे पहली फरवरी को आने थे | कोई हफ्ता भर पहले अपनी अशोक गहलोत से बात हुई थी | वह तीनों सीटें जीतने का दावा कर रहे थे | राजस्थान से ही कांग्रेस के सासंद नरेंद्र बुडानिया से भी बात हुई तो उन ने भी तीनों सीटें जीतने का दावा किया था | अपने पा

फिल्म पद्मावत का विरोध क्यों होना चाहिए

Publsihed: 23.Jan.2018, 17:55

अपन फ़िल्म पद्मावत के उग्र विरोध के खिलाफ नहीं हैं | पद्मावती को पद्मावत कर के प्रसून जोशी खुद को धोखा दे सकते हैं | देश की हिन्दू जनता को नहीं | जिन के घर की हजारों औरतों ने विदेशी मुस्लिम हमलावरों के हाथों अपनी इज्जत बचाने के लिए जौहर किया | फिल्म में सभी किरदारों के नाम वही हैं | जो इतिहास में लिखे हैं | खिलजी भी है, पद्मावती भी है | फिल्म सेंसर बोर्ड और सुप्रीमकोर्ट हिन्दुओं को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं | लगता है अंग्रेजों के हाथ से निकल कर भारत फिर मुगलों के चंगुल में फंस गया है | अंग्रेजों ने भारत का बंटवारा किया तो उसे कांग्रेस के नेताओं ने माना था | मुसलमानों को पाकिस्तान

तीन तलाक के बाद हज की सब्सिडी भी खत्म 

Publsihed: 16.Jan.2018, 22:17

अजय सेतिया / तीन तलाक के बाद मोदी सरकार ने हज यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी | कांग्रेस ने लोकसभा में समर्थन कर के राज्यसभा में तीन तलाक बिल का विरोध किया है | पर हज सब्सिडी खत्म करने का कांग्रेस ने बड़ी तकलीफ के साथ समर्थन किया है | तकलीफ यह है कि तय सीमा से चार साल पहले ही सब्सिडी खत्म कर दी | सुप्रीमकोर्ट ने 2022 तक की मोहलत दी थी | बाबरी ढांचा टूटने के बाद नरसिंह राव ने मुसलमानों को सब्सिडी का लालीपाप दिया था | हिन्दू संगठन इस का विरोध करते रहे हैं | संघ परिवार हज की सब्सिडी को मुसलमानों का तुष्टिकरन बताता रहा है | भाज्का कांग्रेस के खिलाफ यह बड़ा हथियार रहा

जांच हो , पर चारों जजों की लोया में क्यों दिलचस्पी

Publsihed: 16.Jan.2018, 08:00

अजय सेतिया / ऐसा लगता है वकीलों ने जजों का झगड़ा निपटा दिया है | बार काउन्सिल आफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सोमवार को कहा मामला सुलटा लिया गया है | उन ने सुप्रीमकोर्ट के कम से कम 15 जजों से मुलाक़ात की है | चारों जजों में से दो को तो एहसास हो गया था कि जस्टिस चलामेश्वर ने उन्हें गुमराह किया | चार जजों की प्रेस कांफ्रेंस ने भारत की प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाया है | अपना तो मत रहा है कि चारों जजों को लम्बी छुट्टी पर भेजना चाहिए | राष्ट्रपति को पहल कर के चारों को तलब करना चाहिए | उन्हें चीफ जस्टिस बनने से भी वाचित किया जाना चाहिए | जांच होनी चाहिए कि प्रेस कांफ्रेंस

सुप्रीमकोर्ट के जजों ने मीडिया जंग शुरू की 

Publsihed: 12.Jan.2018, 21:52

अजय सेतिया / शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों ने मीडिया के सामने खुली जंग शुरू कर दी | इस से पहले जजों की गुटबाजी ढकी हुई थी | ऐसा नहीं था कि जजों की आपस में खटास नहीं थी | ऐसा नहीं कि जज राजनीतिक नेताओं के साथ सांठ-गाँठ नहीं करते थे | ऐसा नहीं कि जजों से राजनीतिक दलों की मिलीभगत नहीं होती थी | पर शुक्रवार को सब खुल्लम खुला हो गया |  देश के इतिहास में पहली बार चार जज मीडिया के सामने आए | चारों चीफ जस्टिस के बाद सीनियर हैं | चारों ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | यह कुछ ऐसे हुआ, जैसे किसी राजनीतिक दल में बगावत हो गई हो | अपने अध्यक्ष के खि

राज्यसभा में बड़ी पार्टी हुई भाजपा क्या तीन मुद्दों पर लौटेगी 

Publsihed: 10.Jan.2018, 20:43

अजय सेतिया / 15 मई 1952 को राज्यसभा की जब पहली बैठक शुरू हुई थी तो इस का नाम द्वितीय चेम्बर था | 23 अगस्त 1954 को इसे राज्यसभा का नाम दिया गया था | 9 जनवरी 2018 भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में अहम दिन है | जब राज्यसभा के इतिहास में कांग्रेस पहली बार सब से बड़ी पार्टी नहीं रही | 66 साल तक कांग्रेस राज्यसभा में सब से बडी पार्टी रही | 9 जनवरी को हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा के लिए चुने गए | वह जैसे यूपी विधानसभा से चुने गए भाजपा सब से बड़ी पार्टी हो गई | लोकसभा में वह पहले ही सब से बड़ी पार्टी थी | राज्यसभा में भाजपा को सब से बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय हरदीप सिंह पुरी को मिला है | अब

राहुल फिर भारत तोड़ों गैंग के चंगुल में 

Publsihed: 05.Jan.2018, 21:24

अजय सेतिया / नक्सलियों,वामपंथियों ने दलितों और मुसलमानों को उकसाना शुरू कर दिया है | देश 1947 जैसे तनाव के मुहाने पर खड़ा है | सॉफ्ट हिदुत्व के सही रास्ते पर लौटी कांग्रेस फिर भटकती हुई दिखाई दे रही है | लोकसभा में तीन तलाक का समर्थन करने वाली कांग्रेस राज्यसभा में पलट गई | बुधवार को जब लोकसभा में कांग्रेस ने समर्थन किया था | वीरप्पा मोईली ने मीडिया को बताया था-" हमने लोकसभा में इस लिए विरोध नहीं किया ताकि हमें मुस्लिम महिलाओं के विरोध में न समझा  जाएं |" पर कांग्रेस ने लोकसभा की सारी कमाई राज्यसभा में गँवा दी | राहुल गांधी ठीक उसी तरह मुस्लिम कट्टरपंथीयों के दबाव में आ

तीन तलाक पर हो सकता है ज्वाईंट सेशन 

Publsihed: 04.Jan.2018, 20:27

अजय सेतिया / संसद के शीत सत्र का आज सत्रावसान हो जाएगा | सत्रावसान से एक दिन पहले गुरूवार को सरकार ने तीन तलाक पर गुगली मारी | लोकसभा में बिल आसानी से पास हो गया था | जिस में इंस्टैंट ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी घोषित किया गया है | बिल में इंस्टैंट तीन तलाक देने वाले को तीन साल तक की कैद की सज़ा का प्रावधान है | तब कांग्रेस ने न तो अपने संशोधनों पर वोटिंग माँगी | न बिल का विरोध किया | लोकसभा में स्टेंडिंग कमेटी में बिल जाता | तो भूपेन्द्र यादव की रहनुमाई वाली कमेटी में बिल जाता | पर राज्यसभा में नई सलेक्ट कमेटी बनती है | पर जैसी उम्मींद थी कांग्रेस ने राज्यसभा में गुगली मार दी

क्या भाजपा सांसदों का मोहभंग हो गया मोदी से 

Publsihed: 04.Jan.2018, 12:13

क्या भारतीय जनता पार्टी में निराशा की स्थिति पैदा हो गई है | क्या पार्टी में नरेंद्र मोदी का इकबाल खत्म हो गया है | बुधवार को ऐसी दो घटनाएं हुई हैं , जो इस ओर इशारा करती हैं | हर सप्ताह की तरह बुधवार को भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक थी | बैठक सुबह साढे नौ बजे बुलाई गई थी | अक्सर बैठक डेढ़ घंटा चलती है , इस लिए 11 बजे संसद की बैठक शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले ही बुलाई जाती है | इस बुधवार की बैठक संसद के शीत सत्र की आख़िरी बैठक थी | जिस में भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण भाषण होना था | भाजपा आलाकमान उम्मींद कर रहा होगा कि हाजिरी सौ फीसदी होगी | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी अब राज्य