India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

संसद का आपराधिक इतिहास बनाने वाले

Publsihed: 11.Aug.2021, 11:20

अजय सेतिया / संसद का मानसून सत्र विपक्ष की सब से बड़ी नाकामी का इतिहास बना कर जा रहा है | तीन दिन बाकी रह गए है | सरकार ने अपना सारा काम बाखूबी निकाल लिया | जितने बिल पास करवाने थे करवा लिए | रही सही कसर भी तीन दिनों में निकल जाएगी | इन बाकी तीन दिनों के लिए भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है | अपना शुरू से ही आकलन था कि कांग्रेस पेगासस के फिजूल के मुद्दे पर वामपंथियों के जाल में फंस गई है | लोकसभा टीवी चेनल पर चर्चा के दौरान अपन ने बार बार अपनी इस बात को दोहराया कि विपक्ष पटरी से उतर गया | प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पिछले सात साल से वामपंथ

संसद में भी तृणमूल का असली रूप

Publsihed: 06.Aug.2021, 10:00

अजय सेतिया / संसद के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था ,जब कोई सांसदनिलंबित किए जाने के बाद सुरक्षा कर्मी से भिड गया हो | जबरदस्ती सदन में घुसने की कोशिश की हो और रोके जाने पर दरवाजे का शीशा तोड़ दिया हो | लेकिन तृणमूल कांग्रेस जिस तरह की हिंसा पश्चिम बंगाल में कर रही है , वह हिंसा अब संसद के भीतर भी पहुंच गई है | संसद के इतिहास में 2021 का मानसून सत्र हिंसा की इस वारदात के लिए याद किया जाता रहेगा | 19 दिन के मानसून सत्र के तेरहवें दिन यह शर्मनाक घटना तब हुई जब राज्यसभा के सभापति वेंकैयानायडू ने हंगामा करने वाले तृणमूल कांग्रेस के छह स