States' News

जयपुर पुलिस भी डालेगी मनचलों पर नकेल

Publsihed: 01.May.2017, 12:54

जयपुर। जयपुर पुलिस भी अब उत्तरप्रदेश पुलिस की तरह लड़कियों व महिलाओं को परेशान कर रहे मनचलों पर शिकंजा कसेगी। जयपुर पुलिस ने हाल ही में महिला पुलिसकर्मियों की 26 टीमें बनाई हैं जो अब शहर भर के कई हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले क्राइम को रोकेगी। हर एक टीम में दो महिला पुलिसकर्मी होंगी। यह टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर तैनात की जाएंगी।

कांग्रेस को बड़ा झटका ,अरविन्द्र सिंह लवली भाजपा में शामिल

Publsihed: 18.Apr.2017, 22:35

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली आज भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी खत्म हो रही है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए। लवली और मलिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली सरकार में प्रमुख मंत्रियों में शामिल रहे लवली ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं जब एक सप्ताह बाद ही दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने हैं।

मोदी ने लालू परिवार की सम्पत्ति का पिटारा खोला

Publsihed: 14.Apr.2017, 19:35

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लालू प्रसाद के पुत्र और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पर औरंगाबाद में 20 वर्ष की उम्र में 45 डिसमिल जमीन खरीदने और उसका विवरण चुनाव आयोग के हलफनामे में नहीं देने का आरोप लगाया। इधर, राजद के नेताओं ने भी मोदी पर पलटवार करते हुए उनके सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

योगी का निजी स्कूलोको 15 दिन में फीस घटाने का नोटिस

Publsihed: 14.Apr.2017, 11:18

निजी स्कूलों की मनमानी पर योगी सरकार के कड़े रूख के बाद अब शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के स्कूल निरीक्षक ने निजी स्कूलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ जिले के स्कूल निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने कहा है कि अब निजी स्कूलों का मनमाना रवईया नहीं चलेगा।

योगी ने 118 दागी पुलिस वालों को शंट ऑउट किया

Publsihed: 10.Apr.2017, 12:07

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। उनका सबसे बड़ा मुद्दा राज्य में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना है। इसी के चलते योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा जोन के 8 जिलों में कुल 118 दागी पुलिसवालों को हटा दिया है।

इनमें 10 इंस्पेक्टर, 20 दरोगा और 88 सिपाही शामिल हैं, हटाये गये अधिकतर पुलिसवालों पर अपराधियों के साथ साठ-गांठ का आरोप है। कहा जा रहा है कि आईजी को खबर मिली थी कि कुछ पुलिसवालों की बदमाशों से सांठगांठ है जिसके चलते उन्होंने हटाने का तत्काल फैसला लिया।

अब उत्तराखण्ड में भी बूचडखानों का चालान

Publsihed: 09.Apr.2017, 00:39

देहरादून। उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखण्ड में भी अवैध बूचड़ खानों पर कार्यवाही शुरू हो गयी है। राजधनी दून पुलिस ने आज तड़के यहां शहर में कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध मांस बरामद करते हुए लाखों रूपये का चालान कर दिया। दून पुलिस की आज सुबह चार बजे की गयी इस कार्यवाही में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें भी साथ थी। हालांकि उत्तराखण्ड के बूचड़खानों पर कार्यवाही की चर्चाएं कई दिनों से जारी थी लेकिन आज अचानक इस कार्यवाही से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शहर के बीचोबीच इनामुल्ला बिल्डिंग में 60 साल से चल रहे बूचड़खानों पर आज जब छापा मारा तो वहां पशु कटान का काम चल रहा था। मौके पर पुलिस को काटे

उत्तरप्रदेश पहुंची दीनदयाल उपाध्याय अन्नपूर्णा योजना

Publsihed: 08.Apr.2017, 15:14

लखनऊ। यूपी में सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लिया है। जोकि न केवल गरीब और आम जनता से जुड़ा है बल्कि जनहित में यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फैसल होने वाला है। जी हां यूपी में अब योगी आदित्यनाथ अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करेंगे। योगी सरकार प्रदेश में जल्द ही अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने जा रही है। जिसमें तीन रुपए में नाश्ता और पांच रुपए में खाना मिलेगा।

लालू परिवार की जमीन पर बन रहा है 750 करोड़ का मॉल

Publsihed: 07.Apr.2017, 22:45

पटना.  पूर्व उप मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने शुक्रवार को लालू परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है। 90 लाख रुपए की मिट्टी घोटाले के आरोप के बाद मचे बवाल के बीच सुशील मोदी ने कहा कि मिट्टी जिस निर्माणाधीन मॉल से निकाली गई, वह जमीन लालू यादव के परिवार की है। जमीन पर बन रहा मॉल भी लालू परिवार का है। 200 करोड़ रुपए की है जमीन...

क़ानून मानने वालों को डरने की जरूरत नहीं : योगी

Publsihed: 07.Apr.2017, 13:54

लखनऊ। यूपी की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथ आने के बाद से कई तरह की कार्रवाईयां हुईं हैं जिसमे एंटी रोमियो दल अवैध बूचड़खानों पर बैन शामिल है। इन सब पर हो रही कार्रवाईयों विरोधियों ने पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। इन बातों को ख़ारिज करते हुए सीएम योगी जो लोग कानून का पालन करते हैं उन्हें परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं, पर जो कानून से खिलवाड़ करते हैं उन्हें जरूर चिंता करनी चाहिए।

जेठमलानी को खजाने से ३.८६ करोड देंगे केजरीवाल

Publsihed: 03.Apr.2017, 22:58

जेटली मानहानि केस: सरकारी पैसों से अपना मुकदमा लड़ना चाहते हैं केजरीवाल?