States' News

योगी के यूपी में थानेदार की गला काट कर हत्या

Publsihed: 01.Jul.2017, 13:25

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दरोगा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को हुयी इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृत दरोगा शहजोर सिंह मलिक बिजनौर के मंडावर थाने के बालावाली चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात था। हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और उसके बाद उनका पिस्तौल लेकर फरार हो गए।

लालू का साथ छोड़ने की सोच रहे हैं नीतीश कुमार

Publsihed: 27.Jun.2017, 18:45

नई दिल्ली | ( संकलन ) महागठबंधन कर के बिहार विधानसभी जीते गैर कांग्रेस दल फिर बिखरने कगार पर हैं | कांग्रेस और लालू यादव राष्ट्रपति पद के चुनाव पर जदयू के अलग स्टैंड को पचा नहीं पा रहे , जिस से टकराव बढ़ गया है | टकराव इतना बढ़ गया है कि जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कह दिया है कि भाजपा से गठबंधन ज्यादा सहज और बेहतर था | इसे से गठबंधन तोड़ने का इशारा समझा जा रहा है |

विधानसभा चुनाव से पहले शिमला में पाँव जमाए भाजपा ने

Publsihed: 17.Jun.2017, 22:08

शिमला | हिमाचल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने शिमला नगर निगम के चुनाव में विजय प्राप्त कर ली है | भाजपा ने पहली बार शिमला नगर पालिका पर कब्जा किया है, उस ने 34 में से 17 सीटें जीती | हालांकि पिछले 26 साल से कांग्रेस काबिज रही और उस से पहले लम्बे समय तक कम्युनिस्ट पार्टी का कब्जा था | पिछली बार कांग्रेस की मदद से नगर पा;लिका पर पांच साल तक काबिज रही माकपा को 34 में से सिर्फ एक सीट मिली | पहली बार निर्वासित तिब्बतियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया | 

दार्जिलिंग में सुरक्षा बलों की फायरिंग में चार की मौत

Publsihed: 17.Jun.2017, 17:04

दार्जिलिंग । दार्जिलिंग में जारी विरोध प्रर्दशनों के बीच आज फिर वहां हिंसा भड़क गई। इंडियन रिजर्व बटालियन के एक अधिकारी किरण तमांग की खुखरी घोंपे जाने के बाद कतिततौर पर सीआरपीएफ की फायरिंग में चार गुरखा मारे गए हैं | बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने कहा कि यह साजिश है, उन्होंने आन्दोलनकारियों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल किए जाने पर भी एतराज किया है | 

दार्जिलिंग में हिंसक भीड़ ने की पुलिस अधिकारी की हत्या

Publsihed: 17.Jun.2017, 16:31

दार्जिलिंग । दार्जिलिंग में जारी विरोध प्रर्दशनों के बीच आज फिर वहां हिंसा भड़क गई। इसके बाद उग्र भीड़ ने इंडियन रिजर्व बटालियन के एक अधिकारी की खुखरी घोंपकर हत्या कर दी। मृतक अधिकारी की पहचान किरण तमांग के रुप में हुई है, जो कि आईआरबी में असिस्टेंट कमांडर थे।

‘साजिश का हिस्सा’

वसुंधरा का बड़ा कदम : कामचोर कर्मचारियों की होगी छुट्टी

Publsihed: 17.Jun.2017, 16:03

जयपुर | राजस्थान में सरकार अपने कामचोर और बेइमान कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सरकारी नौकरियों से बाहर निकालने की तैयारी कर रही है। ऐसे कर्मचारियों को तीन महीने का नोटिस या तीन महीने का वेतन देकर घर बैठाया जाएगा।

त्रिवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर मंगवाई गाय

Publsihed: 09.Jun.2017, 12:05

देहरादून | जब देश भर में गौहत्या के खिलाफ और गौ रक्षा को ले कर आन्दोलन चल रहा है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में गाय मंगवा कर अच्छी पहल की है | 2011 में बन कर तैयार हुए मुख्यमंत्री आवास में गाय पहली बार आई है | 

इस दौरान चार मुख्यमंत्री बदल चुके हैं | रमेश पोखिरियाल निशंक के बाद विजय बहुगुणा इसी मुख्यमंत्री आवास में रहे थे, जब कि मेजर जनरल भूवन चन्द्र खंडूरी के कारण मुख्य मंत्री आवास में रहने नहीं आए थे  , जबकि हरीश रावत अपना पूरा कार्यकाल इस आवास में रहने नहीं आए |

 

उत्तराखंड की बेटी बनी इसरो में वैज्ञानिक

Publsihed: 09.Jun.2017, 11:34

देहरादून। देहरादून की रहने वाली शीतल बिष्ट ने इसरो में वैज्ञानिक बनकर अपने राज्य उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। मूलरूप से बणगांव मल्ला से ताल्लुक रखने वाली शीतल ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय शीतल अपने माता-पिता को देती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं।

ममता ने शांत गोरखालैंड में भाषा की आग लगा दी

Publsihed: 09.Jun.2017, 09:43

कलकत्ता। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की तरफ से राज्य के सरकारी स्कूलों में बंगाली भाषा को अनिवार्य किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के आंदोलन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। इस दौरान जीजेएम के समर्थकों की पुलिस से झड़प भी हुई है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने पुलिस के वाहनों को आग के हवाले कर दिया और उन पर पथराव भी किया है।

उत्तराखंड शासन-प्रशासन में बडा फेरबदल

Publsihed: 02.Jun.2017, 00:22

देहरादून 01 जून । सरकार ने आज एक बडा कदम उठाते हुए शासन तंत्र में बडा फेरबदल किया है। 20 आईएएस व पीसीएस अफसरों के दायित्वों में बडा फेंरबदल किया गया है !