जींद में राहुल को राफेल ले डूबा

Publsihed: 31.Jan.2019, 15:23

जींद | हरियाणा की जींद सीट पर 28 जनवरी को हुए उपचुनाव में राहुल गांधी को जनेऊ धारी ब्राह्मण बताने वाले कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला को जाटों और ब्राह्मणों ने मिल कर धुल चटा दी | राहुल गांधी के बाद सुरजेवाला ही थे, जो आए दिन राफेल राफेल चिल्ला रहे थे, हरियाणा में जहां वह मुख्यमंत्री बनाने का ख़्वाब देख रहे थे , अपने जाट बहुल क्षेत्र से ही हार गए | वह सम्मानजनक हार भी प्राप्त नहीं क्र सके , वह तीसरे स्थान पर रहे | दूसरी तरफ राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस उपचुनाव जीत गई, राजस्थान में अब कांग्रेस को 200 में से 100 सीटों पर जीत हांसिल हो गई है | भाजपा छोड़ कर बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा नटवर सिंह का बेटा भी वहां तीसरे स्थान पर रहा | 

जींद में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा 12,935 वोटों से जीत गए। आठवें राउंड की गिनती के दौरान ईवीएम मशीन के नंबर मैच नहीं करने पर काउंटिंग सेंटर के अंदर उम्मीदवार विनोद आश्री के समर्थकों ने हंगामा किया। इसके बाद काउंटिंग सेंटर के बाहर भी कुछ लोगों ने हंगामा किया। पुलिस को हंगामा कर रहे कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। हंगामे के कारण काउंटिंग करीब 55 मिनट रुकी रही। अंतिम राउंड की गिनती के बाद भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा को 50566, दिग्विजय को अब तक 37631 और कांग्रेस के सुरजेवाला को 22740 वोट मिले हैं।

आपकी प्रतिक्रिया