सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे भवन्तु निरामया

Publsihed: 31.Dec.2021, 20:28

अजय सेतिया / चलिए नए अंगरेजी साल का स्वागत करते हैं | अगर यह नया साल भारतीय हिन्दू पद्धति का होता | तो पटाखों , फुलझड़ियों , आतिशबाजी का विरोध करने वालों के बयान अखबारों में छपे होते | हिन्दू विरोधी गैंग सुप्रीमकोर्ट भी पहुंचा होता | इस गैंग ने वाशिंगटन पोस्ट और न्यूयार्क टाईम्स में हिन्दू विरोधी लेख लिखे होते | फिर भारत में बताया जाता कि हिन्दू नवजागरण से दुनिया कितनी भयभीत है | पर ऐसा कुछ नहीं हुआ | क्योंकि नववर्ष हिन्दू नहीं है | जब अपन यह कालम लिख रहे थे , तो दुनिया के कई ईसाई देशों में गजब की आतिशबाजी शुरू हो चुकी थी | न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हो चुका था, जिस की तस्वीरें गूगल दिखा रहा था | भारत में भी दीपावली पर आतिशबाजी का विरोध करने वालों ने रात को खूब आतिशबाजी की होगी | यह गैंग जाना पहचाना है | इस गैंग को कभी जेएनयू गैंग के तौर पर जाना जाता है | कभी खान मार्केट गैंग के तौर पर | इस गैंग की खासियत यह है कि इस में सारे के सारे कम्युनिस्ट बैकग्राऊंड के पूर्व अधिकारी या सोशलाईट या एनजीओ वाले होते हैं | वे कोई मौक़ा नहीं छोड़ते |

नरेंद्र मोदी को अमेरिका का वीजा रुकवाने की चिठ्ठी इसी गैंग ने लिखी थी | मुस्लिम देशों में सताए गए हिन्दुओं , बोद्धों , ईसाईयों को भारत की नागरिकता देने में ढील का विरोध इन्हीं लोगों ने किया था | वे कुछ रिटायर्ड नौकरशाहों को आगे कर के अपने गैंग में वरिष्ट पदों से रिटायर लोगों को अपने गैंग में जोड़ते रहते हैं | ताकि इन की मुहिम के पक्ष में पब्लिक ओपिनियन बने | हर मुहिम  का निशाना भारत के हिन्दू ही होते हैं | अब हरिद्वार की धर्म संसद को ले कर नई मुहिम शुरू हुई है | उसी गैंग ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखी है कि धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की वकालत की गई है | गैंग ने इस बार सशत्र बलों के पांच रिटायर्ड प्रमुखों को आगे किया है | अपन को समझ नहीं आया कि राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री इस में क्या करेंगे | ऍफ़आईआर दर्ज हो चुकी है | पुलिस जांच करेगी , जांच में यह बात सामने आई तो क़ानून कार्रवाई करेगा | राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री क्या बिना जांच के किसी को सूली पर चढा देंगे | और आप लोगों के कहने पर चढा देंगे , जो देश में जगह जगह दंगे करवाते फिरते हैं | जज लोया की मौत का बवंडर भी इसी गैंग ने खड़ा किया था | जब सुप्रीमकोर्ट ने जांच में आरोप फर्जी पाए , तो इस गैंग ने न्यायधीश पर सवाल उठाए थे |

हरिद्वार में धर्म संसद में अगर मुसलमानों को धमकी दी गई , तो क़ानून कार्रवाई करेगा | लेकिन कुरआन में जो गैर मुसलमानों की हत्या की बात कही गई है , उस पर इन की क्या राय है | हाल ही में हिन्दू बने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने जब कुरआन की इन 26 आयतों को हटाने की याचिका डाली थी | तो इस गैंग ने मुहं पर पट्टी बाँध ली थी | रिजवी को जब इसी बात पर इस्लाम से निकाला गया | जब उन के सिर पर इनाम घोषित किया गया | तब यह गैंग कहाँ था | यह संयोग ही है कि पूर्व वसीम रिजवी और अब जितेन्द्र  नारायण सिंह त्यागी भी उस धर्म संसद में मौजूद थे | हल्ला इसी बात के लिए है कि एक पूर्व मुस्लिम ने कुरआन की उन आयतों को चुनौती दी है , जिन में गैर मुसलमानों के कत्ल की बात कही गई है | खैर नए साल का स्वागत इस उम्मींद के साथ कि इस भारत और हिन्दू विरोधी गैंग को सद्बुद्धि आए और सब धर्मों को एक नजर से देखना सीखें | हिन्दू तो सदा सदा से कहता आया है- “सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे भवन्तु निरामया , सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मां कश्वित दुखभाग भवेत” यानी सभी सुखी रहें , सभी रोगमुक्त हों , सभी मंगलमय के साक्षी  बनें , और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े | कोरोना के मौके पर उपनिषद का यह मंत्र और भी महत्वपूर्ण हो जाता है | नववर्ष पर सभी को इसी मंत्र से शुभकामना |

 

 

 

 

 

 

आपकी प्रतिक्रिया