पत्नी के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने है इमरान

Publsihed: 30.Jul.2018, 19:34

अजय सेतिया / अब यह करीब करीब तय है कि इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे | इमरान खान ने 22 साल पहले 1996 में राजनीति में कदम रखा था , अगले साल 1997 में पाकिस्तान की राष्ट्रीय एसेम्बली का चुनाव था | तब उन की पत्नी ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ थी , जो इमरान से निकाह के बाद उन के साथ पाकिस्तान में रह रही थी | इमरान एक  एक क्रिकेटर हैं और दुनिया भर में घूमें हैं | इसी दौरान उन की मुलाक़ात खूबसूरत पत्रकार जेमिमा से हुई थी | इमरान के पहले चुनाव में जेमिमा गोल्डस्मिथ ने भी प्रचार किया था | जेमिमा 2004 तक नौ साल उन के साथ रही | वह जब 2004 में इमरान को तलाक दे क्र अपने तीन बच्चों के साथ ब्रिटेन लौट गई | तलाक के बाद इमरान दस साल अकेले रहे | फिर 2015 में उन के जीवन में पाकिस्तानी टीवी एंकर रेहम खान आई | वह दस महीने ही उन के जीवन में रह पाई |

2016 के शुरू में खबर आई थी कि इमरान ने तीसरी शादी किसी मरियम से की है | पर वह खबर गलत निकली | इमरान ने फरवरी 2018 को पांच बच्चों की मां 48 साल की बुशरा रियाज़ वटू के तीसरा निकाह किया | जो उस मरियम की बड़ी बहन है, जिस के साथ निकाह की अफवाह उडी थी | पिंकी पीरनी नाम से मशहूर रही बुशरा रियाज़ वटू की पहली शादी 18 साल की उम्र में कस्टम अधिकारी खावर फरीक मानेका के साथ हुई थी | पाकिस्तान के पाकपट्टन में बाबा फरीदगंज शकर में वह जानी मानी पीर है | कई साल तक वह इमरान की रूहानी गुरु थी | और बाबा फरीदगंज शकर की दरगाह पर उन के अच्छे भविष्य के लिए मन्त्र फूंक कर उन्हें अंगूठियाँ पहनाया करती थीं |

बुशरा रियाज़ वटू 48 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत हैं, निकाह के बाद जो पहला फेमीली फोटो जारी किया गया | उस में बुशरा रियाज दिखाई नहीं देती , क्योंकि सर से पाँव तक बुर्के में है | बुशरा रियाज़ एक तांत्रिक है , जो इंसानी खोपड़ियों की पूजा करती है | समझ सकते हैं कि वे खोपड़ियां अल्पसंख्यक हिंदुओं की ही हो सकती हैं | मुसलमानों और ईसाईयों को तो दफनाया जाता है | इमरान से निकाह के लिए उस ने अपने शौहर खावर फरीक मानेका से तलाक लिया था | अपने शौहर को तलाक के लिए बुशरा रियाज़ ने खुद राजी किया था | उस ने अपने शौहर को बताया था कि उसे तलाक ले कर इमरान खान से निकाह करने का रूहानी फरमान हुआ है | बुशरा ने तब अपने शौहर को यह भी कहा था कि उस से निकाह के बाद इमरान खान की सारी मुश्किलें दूर हो जाएँगी और वह प्रधानमंत्री बन जाएंगे | इमरान से बढ़ते सम्बन्धों के चलते खावर फरीक मानेका के साथ उस का तनाव चल ही रहा था , इस लिए से खावर फरीक मानेका तलाक के लिए राजी हो गए | जनवरी 2018 में तलाक ले कर वह अपने पिता के घर चली गई | फिर कुछ दिन बाद उस का इमरान से निकाह हुआ |

बुशरा रियाज़ वटू की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है | हालांकि निकाह के दो महीने बाद ही इसी साल अप्रेल में इमरान खान और बुशरा रियाज में तनाव पैदा हो गया था | तनाव की वजह बुशरा के पहले शौहर से उन के बेटे का उन के घर आकर लम्बे समय तक रहना था, जो इमरान को कतई पसंद नहीं था | इस से पहले उन की दूसरी पत्नी रेहम खान से तनाव का कारण भी उन के बेटे का लम्बे समय तक उन के साथ आ कर रहना था, जो इमरान को पसंद नहीं था | हालांकि दोनों ही मामलों में समय तीस दिन से कम था | अब जबकि इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने से चंद कदम ही दूर हैं , तो उन को बधाई का पहला ट्विट जेमिमा ने किया | उस ने ट्विट में लिखा  –“ 22 साल के अपमान ,रुकावटों और बलिदानों के बाद मेरे बेटों के पिता अगले प्रधानमंत्री हैं | यह मजबूती से अड़े रहने और हार स्वीकार न करने का नतीजा है | अब उन के सामने चुनौती है कि वह इस बात को याद रखें कि वह राजनीति में क्यों आए थे | बधाई | ”

 

 

 

 

               

आपकी प्रतिक्रिया