कौन हैं बलात्कारी और हत्यारे

Publsihed: 27.Oct.2020, 21:08

अजय सेतिया / मध्यप्रदेश , राजस्थान, यूपी और हरियाणा में हाल ही में बलात्कार और हत्याओं की घटनाओं मेंइजाफा हुआ है | अपन सच लिखेंगे तो आरोप लगेगा कि अपन हिन्दू मुस्लिम करते हैं | यह पत्रकारिता के सिद्धांतों के खिलाफ है , सेक्यूलर पत्रकारिता नहीं है | हैरान कर देने वाली बात यह है कि खुद को सेक्यूलर बता कर सच लिखने वालों को साम्प्रदायिक ठहराने वाला मीडिया आरोपी के धर्म और जाति के आधार पर खबर का महत्व तय करता है | आरोपी अगर ऊंची जात का हिन्दू और बलात्कार की शिकार दलित हो तो मामले को तूल दिया जाता है | आरोपी अगर मुस्लिम और बलात्कार की शिकार हिन्दू हो तो आरोपी का नाम नहीं छापा या बताया जाता |

खैर ऐसा केस अपनी नजर में तो कोई नहीं आया जहां बलात्कार की शिकार मुस्लिम लडकी हो और आरोपी कोई हिन्दू हो | अगर ऐसा कोई केस सामने आता तो इन तथाकथित सेक्यूलर पत्रकारों का असली चेहरा भी सामने आ जाता | हाँ ऐसे केस तो अनेक सामने आए हैं जहां मुस्लिम लडकी से प्रेम करने वाले हिन्दू लडके को दिन दहाड़े पीट पीट कर मार दिया जाता है | हाल ही में ऐसी एक घटना दिल्ली में हुई थी | खुद को सेक्यूलर कहने वाले मीडिया ने इस खबर को छुपाने की कोशिश की , बाद में जब खबर छापनी पड़ी तो यह नहीं बताया की मुस्लिम लडकी के भाईयों ने ट्यूशन पढाने के नाम पर बुला कर लडके को पीट पीट कर मार डाला |

आप की निगाह में ऐसा कोई केस नहीं आया होगा जहां हिन्दुओं ने अपनी अपनी बेटी के किसी मुस्लिम प्रेमी की हत्या की हो | हिन्दू ऐसा कर ही नहीं सकता , इसी लिए तो लव जेहाद परवान चढ़ रहा है | हिन्दू अपनी ही बेटी की हत्या कर देंगे , लेकिन उस के प्रेमी की नहीं | आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं जिस में लव जेहाद की शिकार लडकियों को बाद में अक्ल आती है और फिर वे मारी मारी फिरती हैं | हाल ही में लव जेहाद की शिकार एक लडकी ने लखनऊ में खुद को बाज़ार में आग लगा ली क्योंकि उस का मुस्लिम पति उसे छोड़ कर विदेश चला गया , और पीछे से उस के मुस्लिम ससुराल वाले उल्टी सीधी बातें करते थे |   

हाल ही में खबर आई थी कि जालन्धर में काम करने वाला लडका हिन्दू लडकी को भगा कर मेरठ अपने घर ले आया , तब उसे पता चला कि लडका तो मुस्लिम है | ताज़ा घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद की है | दो मुलिम लडकों ने एक हिन्दू लडकी के अपहरण की कोशिश की , क्योंकि उन में से एक लडका उस युवती से प्यार करता था | लेकिन जब वह अपहरण में नाकाम हो गया तो लडकी की गोली मार कर हत्या कर दी | क्या इसे प्यार कहेंगे , असल में यही है “लव जेहाद” | शायद वह लडकी भ्रम में उस युवक के प्रेम में फंस गई थी , लेकिन जैसे ही लडकी को लडके का सच पता चला उस ने किनारा कर लिया |

वह लडकी सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीकॉम के पेपर देकर कॉलेज से निकल रही थी | तभी तौसीफ़ और रेहान ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण करने की कोशिश की | लड़की के विरोध करने पर आरोपी तौसीफ़ ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई | हैरानी की बात यह है कि 2018 में भी तौसीफ़ ने लड़की का अपहरण किया था | मुक़दमा भी दर्ज़ हुआ था लेकिन बाद में बड़े बुजुर्गों ने बैठ कर मामला रफा दफा करवा दिया तो परिवार ने केस वापस ले लिया था | हिन्दू इज्जत को ले कर डरता है , इस लिए चप्पी साध लेता है | वरना क्या कारण है बलात्कार और हत्या के 80-90 फीसदी मामलों के आरोपी एक ही समुदाय के होने के बावजूद मीडिया , प्रशासन और सरकारें आंकड़ों को समाज के सामने जाहिर क्यों नहीं करते |   

 

आपकी प्रतिक्रिया