तीसरी लहर , और वही तीन राज्य

Publsihed: 24.Dec.2021, 12:46

अजय सेतिया / एक तरफ दुनिया भर में कोरोना वायरस का नया खतरा बढ़ रहा है , तो दूसरी तरफ इलाज के विकल्प भी बढ़ रहे हैं | अमेरिका ने फाइजर के बाद मेरक कम्पनी की कोविड टेबलेट को भी मंजूरी दे दी है | लेकिन ये विकल्प कितने कारगर हैं , इस कोई गारंटी नहीं है | भारतीय डाक्टरों को श्रेय जाता है कि उन्होंने दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा लोगों की जान बचाई | अब तीसरी लहर सिर पर आ खडी हुई है , तो ओमिक्रोन का नया वेरियंट क्या गुल खिलाएगा , इस की भविश्यवाणी नहीं की जा सकती | इतनी भविश्यवाणी जरुर हो रही है कि मारक कम है , पर फैलेगा ज्यादा तेजी से | केंद्र सरकार ने वक्त रहते राज्यों को चेतावनी दे दी है , और कुछ राज्यों ने फुर्ती से काम करना शुरू भी कर दिया है |

उतराखंड के सभी बेरियर पर बसों और कारों को रोक कर वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट मांगने शुरू कर दिए हैं | आरटी-पीसीआर की पूछताछ शुरू हो गई है | दिली रेलवे स्टेशन और बीएस अड्डे पर बाहर जाने और , शहर में आने वालों का टेस्ट शुरू हो गया है | हालांकि अपने वाहनों से आने जाने वालों को कोई नहीं रोक रहा | मध्यप्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए इस की घोषणा की |  हालांकि मध्‍य प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है | फिर भी सरकार ने ऐहतियात के तौर  पर सख्‍त उपाय लागू करने का फैसला लिया है | केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही राज्यों को रात्रि कर्फ्यू की सलाह दी थी |

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने घोषणा है कि पहली जनवरी 2022 से राज्य के जिस व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगी होगी उसे सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री नहीं मिलेगी | यानो वेक्सीन नहीं लगाने वालों को सार्वजनिक परिवहन में यात्रा से लेकर मैरिज हाल, सरकारी कार्यालयों, बाजारों,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में एंट्री नहीं मिलेगी | पंजाब सरकार ने एलान किया है कि अगर सरकारी कर्मचारियों ने वैक्‍सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं दिए तो तो उन्हें तनख्वाह नहीं मिलेगी | किसी को कोरोना वैक्‍सीन के दोनों टीके लगे हो सकते हैं और किसी को एक टीका भी लगा हो सकता है लेकिन वेतन के लिए कर्मचारियों को अपने सर्टिफिकेट पंजाब सरकार के जॉब पोर्टल पर डालने ही होंगे | जो सरकारी कर्मचारी वैक्सीन के अपने सर्टिफिकेट वेतन वाले पोर्टल पर नहीं डालेंगे, उनकी तनख्वाह रुक जाएगी |

तीन गैर भाजपा शसित राज्यों केरल , महाराष्ट्र और दिल्ली में पहली और दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर में भी केस ज्यादा बढ़ रहे हैं | ओमिक्रोन के केस भी इन तीनों राज्यों में ज्यादा हैं | गुरुवार को मुम्बई महानगर में कोरोना के 602 नए केस दर्ज किए गए | यह 77 दिन बाद एक दिन में दर्ज हुए कोरोना मामलों की सर्वाधिक संख्‍या है | इससे पहले मुंबई में 6 अक्‍टूबर को कोरोना के 629 मामले दर्ज किए गए थे | बीते 24 घंटों में मुंबई में एक शख्‍स की मौत भी हुई है | मुंबई और पुणे सर्कल इस  समय कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए हैं |

 

मुंबई और महाराष्‍ट्र के साथ-साथ देश के कई अन्य हिस्सों में भी कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में बढ़ोतरी  देखी जा रही है | भारत में पिछले 24 घंटे में 7,495 नए केस दर्ज किए गए, जो बुधवार से 18.6 प्रतिशत ज़्यादा हैं | बीते 24 घंटे में 434 मौतें भी दर्ज की गई हैं | गुरूवार शाम तक देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले भी बढ़कर 236 हो गए हैं | इन में भी महाराष्ट्र और दिल्ली अव्वल हैं |

 

 

आपकी प्रतिक्रिया