दो-तिहाई से जीतेंगे रामनाथ कोविंद और वंकैया नायडू 

Publsihed: 17.Jul.2017, 21:58

संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया | राज्यसभा के सांसद अनिल माधव दवे का देहांत हुआ था | लोकसभा के सांसद विनोद खन्ना का भी देहांत हुआ था | इसलिए श्रद्धांजली दे कर दोनों सदन उठ गए | लोकसभा उठने से पहले नए चुने गए सांसदों फारूक अब्दुल्ला और कुन्हालिकुट्टी ने शपथ ली | कुन्हालिकुट्टी केरल से मुस्लिम लीग के सांसद चुने गए हैं | फारुक अब्दुला ने कश्मीरी में ली शपथ में भारतीय संविधान में आस्था जताई है | चुनाव के दौरान वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे थे | लोकसभा में उन्हें सोनिया घांधी के पीछे सीट मिली है | देखते हैं , जब उन का पहला भाषण होगा , तो कश्मीर पर क्या लाईन लेंगे | भारत के साथ दिखेंगे या पाकिस्तान समर्थक आतंकियों के साथ | फारुक की सीट पर पहले पीडीपी का सांसद था | पीडीपी के साथ भाजपा का तालमेल है | इस से पहले मध्य प्रदेश के दिलीप सिंह भूरिया का देहांत हुआ था | तो उस सीट पर भी कांग्रेस के कांति लाल भूरिया जीते थे | इस लिए भाजपा लोकसभा के उप चुनावों से हिचकती रही है | इस के बावजूद भाजपा ने दो लोकसभा सांसदों को यूपी की बागडोर सौंपी है | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मोर्य दोनों लोकसभा सांसद हैं | योगी गोरखपुर से और मोर्य फूलपुर लोकसभा सीट से | पर अभी दोनों ने इस्तीफा नहीं दिया | वे मानसून सत्र के आख़िरी दिन इस्तीफा देंगे | यानी तीन-चार महीनों में तीन लोकसभा सीटों पर उप चुनाव होगा | यूपी की गोरखपुर और फूलपुर , पंजाब की गुरदासपुर | तब मोदी सरकार का असली इम्तिहान होगा | वैसे राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस जितना चाहे हाथ-पाँव मारे | होना जाना कुछ नहीं | राष्ट्रपति चुनाव के वोट तो सोमवार को पड चुके | संसद भवन में जब वोट पड रहे थे | तभी राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता प्रफुल पटेल ने कांग्रेस को झटका दिया | उन ने मीडिया के सामने कह दिया कि जीतेगा तो भाजपा का उम्मीन्दवार | बहुमत तो उन्हीं के पास है | शरद पंवार खुद भी सोमवार को बहुत देर सेंट्रल हाल में महफ़िल जमाए बैठे रहे | उनका भी यही कहना था कि चुनाव नतीजे तो तय ही हैं | चुनाव नतीजे तो उप-राष्ट्रपति के भी तय हैं | सोनिया गांधी ने गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का हल्ला तो बहुत किया | पर सोमवार को जब शिवसेना ने गोपाल कृष्ण गांधी की याकूब मेमन की सजा माफी की चिठ्ठी का मुद्दा उठा दिया | और ऊपर से बीजेपी ने वंकैया नायडू के नाम का एलान किया | तो विपक्ष के उम्मीन्दवार की हवा निकल गई | बीजेपी संसदीय दल की बैठक डेढ़ घंटा चली | तब जा कर नायडू का नाम तय हुआ | इस का मतलब यह नहीं कि कुछ और नामों पर भी विचार हुआ | इस का कारण यह है कि वंकैया नायडू मान नहीं रहे थे | पर भाजपा ने उन्हीं के नाम पर अपना आपरेशन कर डाला था | पांच दिन पहले से एनडीए के घटक दलों से बात हो रही थी | मोदी- अमित शाह ने संघ से भी सहमती ले ली थी | वंकैया नायडू को भी बता दिया था | ओर वह कोप भवन में जा बैठे थे | बात चली है, तो बताते जाएं | अटल बिहारी वाजपेयी ने जब भैरों सिंह शेखावत को बुलाकर उन्हें उप-राष्ट्रपति बनाने की बात कही थी | तो शेखावत भी सात दिन तक नहीं माने थे | वह भी सक्रिय राजनीति नहीं छोड़ना चाहते थे , वंकैया भी | भाजपा ने जब घटक दलों से बात शुरू की , तो दूसरा कोई नाम ही नहीं लिया था | सिर्फ वंकैया के नाम पर सहमति ली | वह आंध्र प्रदेश के कम्मा हैं | आंध्र की कम्मा जाति अपरकास्ट मानी जाती है | बीजू जनता दल, टीआरएस, वाईआरएस कांग्रेस , अन्ना द्रमुक के दोनों घटक सहमति दे चुके | ये सभी एनडीए में नहीं हैं | इन्हें मिलाकर अब संसद के 771 वोटर सदस्यों में से 530 भाजपा खेमे में हैं | मनोनीत सांसदों को वोट का हक़ नहीं होता | बाकी 776 वोटरों में से चार सीटें खाली हैं और एक को वोट का हक़ नहीं | यानि भाजपा का उम्मीन्दवार दो-तिहाई से ज्यादा वोटों से उप-राष्ट्रपति बनेगा | राष्ट्रपति का चुनाव भी भाजपा दो-तिहाई से जीतेगी | यानि रामनाथ कोविंद और वंकैया नायडू सत्रावसान से पहले शपथ ले चुके होंगे | पर इतना काफी नहीं है | राज्यसभा में अभी भाजपा के 56 सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के हैं 58 सांसद | गोवा से कांग्रेस के शांता राम नायक रिटायर हो रहे | 28 जुलाई को गोवा की एक सीट पर चुनाव होगा | तो भाजपा कांग्रेस 57-57 हो जाएंगे | आठ अगस्त को अनिल माधव दवे की सीट पर चुनाव होगा | तो भाजपा के 58 सांसद हो जाएंगे | कांग्रेस के 57 रह जाएंगे | संसदीय इतिहास में पहली बार राज्यसभा में भाजपा की सीटें कांग्रेस से ज्यादा होंगी | यानि यह मानसून सत्र इतिहास रच रहा है | 

आपकी प्रतिक्रिया