तीन तलाक के बाद हज की सब्सिडी भी खत्म 

Publsihed: 16.Jan.2018, 22:17

अजय सेतिया / तीन तलाक के बाद मोदी सरकार ने हज यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी | कांग्रेस ने लोकसभा में समर्थन कर के राज्यसभा में तीन तलाक बिल का विरोध किया है | पर हज सब्सिडी खत्म करने का कांग्रेस ने बड़ी तकलीफ के साथ समर्थन किया है | तकलीफ यह है कि तय सीमा से चार साल पहले ही सब्सिडी खत्म कर दी | सुप्रीमकोर्ट ने 2022 तक की मोहलत दी थी | बाबरी ढांचा टूटने के बाद नरसिंह राव ने मुसलमानों को सब्सिडी का लालीपाप दिया था | हिन्दू संगठन इस का विरोध करते रहे हैं | संघ परिवार हज की सब्सिडी को मुसलमानों का तुष्टिकरन बताता रहा है | भाज्का कांग्रेस के खिलाफ यह बड़ा हथियार रहा है | पर अटल बिहारी वाजपेयी ने सब्सिडी खत्म नहीं की थी | सब्सिडी से पहले ज्यादातर मुसलमान समुद्री जहाज पर हज करने जाते थे | जिस में बहुत समय लगता था | समुद्री जहाज बहुत धीरे चलते थे | सरकार भी समुद्री जहाजों को खत्म करना चाहती थी | इन समुद्री जहाज़ों का इस्तेमाल हज के समय ही होता था | जबकि सरकार को सारा साल जहाजों का खर्चा उठाना पड़ता था | इस लिए सरकार ने समुद्री जहाज के खर्चे पर हवाई जहाज से हज करवाने की पेशकश की | सरकार ने बाकी का खर्चा खुद उठाने का फैसला किया | जो हज के लिए सरकारी सब्सिडी माना गया | कुछ मुसलमान इसे इस्लाम विरोधी मानते रहे हैं | क्योंकि हज ईमान की कमाई पर करने का असूल है | पर कांग्रेस ने मुस्लिम वोटों की खातिर हज सब्सिडी को बरकरार रखा | मुसलमानों का एक तबका यह भी कहता रहा है कि सब्सिडी एयर इंडिया को है, न कि मुसलमानों को | घाटे में चल रही एयर इंडिया को  एक साथ एक लाख से ज़्यादा पैसेंजर मिल जाते हैं | 2007 में भारत सरकार ने 5.95 बिलियन रूपए की हज़ सब्सिडी दी थी | 2008 में यह बढ़कर 7.7 बिलियन रूपए हो गई |  2014 से जेद्दा सऊदी अरब का आने जाने  का किराया 12 हजार रूपए तय हुआ था | बाकी का खर्चा सरकार वहन करती थी | भाजपा के दो नेताओं बी एन शुक्ला और प्रफुल्ल गोरादिया ने सब्सिडी के खिलाफ पीआईएल दाखिल की थी | तक केंद्र में मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार थी | जिस ने सब्सिडी की वकालत की थी | पर सुप्रीमकोर्ट ने 2012 में दिए अपने फैसले में सब्सिडी खत्म करने का आदेश दिया | पर सरकार को राहत देते हुए कहा कि धीरे धीरे दस साल में सब्सिडी खत्म कर दी जाए | पर मोदी सरकार ने छते साल ही एक झटके में हज की सब्सिडी कतम कर दी | जो करीब 700 करोड़ थी | कुछ दिन पहले मोदी सरकार ने 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं पुरुष के बिना हज पर जाने की इजाजत दी थी | पर शर्त यह लगाई है कि कम से कम चार महिलाएं इक्कठी जाएँगी | अल्पसंख्यक मामलों के विभाग ने पिछले साल नई हज नीति पर सुझाव देने के लिए कमेटी बनाई थी | तब मजलिस एत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने कहा था- "हज सब्सिडी हटा दीजिए और मुस्लिम लड़कियों की पढ़ाई के लिए खर्च कीजिए |" केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को यही एलान किया | उन ने कहा कि हज सब्सिडी की रकम लड़कियों की शिक्षा पर खर्च की जाएगी | उनने कहा कि मोदी सरकार तुष्ट‍िकरण नहीं, सशक्तिकरण चाहती है | वैसे तो हर साल करीब सवा लाख हज यात्री जाते हैं | पर नकवी ने कहा कि इस साल 1.75 लाख मुसलमान हज यात्रा पर जाएंगे  | अब तक के इतिहास में यह तादाद सब से ज्यादा होगी | सरकार का इरादा समुद्री जहाज़ों की यात्रा फिर से शुरू करने का है | पिछले 25 साल में समुद्री जहाजों की टेक्नालाजी बदली है | अब समुद्री जहाज की स्पीड भी बढ़ गई है | हज यात्रियों को दोनों विकल्प दिए जाएंगे | कोई समुद्री जहाज पर जाए या हवाई जहाज पर | नकवी ने यह भी बताया कि सऊदी अरब सरकार ने समुद्री  जहाज के जरिए हज यात्रा पर सहमत हो गई है | दोनों देशों के अधिकारी इससे जुड़े तौर-तरीकों को जल्द ही अंतिम रूप देंगे | वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई ने हज सब्सिडी ख़त्म करने का स्वागत किया | उन ने कहा - " सद्भावना दिखाने के नाम पर भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों जानेभी बंद होने चाहिए |" पत्रकार शुजात बुखारी ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया है |  उनने कहा-" हज मुसलमानों का व्यक्तिगत फर्ज है | इसे पूरा करने के लिए सब्सिडी की ज़रूरत नहीं है |" कांग्रेस ने सुप्रीमकोर्ट में हज सब्सिडी के पक्ष में स्टेंड लिया था | मोदी सरकार ने एक झटके में सब्सिडी खत्म की तो गुलाम नबी आजाद के बयान में तकलीफ थी | उन ने एक ट्विट कर के कहा -" चार साल पहले ही सब्सिडी खत्म कर दी |" पर साथ उन ने आगे लिखा-" हमें इससे कोई परेशानी नहीं है | सुप्रीम कोर्ट के पहले आदेश को केंद्र सरकार ने लागू किया  है... मुझे उम्मीद है कि जजमेंट के दूसरे पार्ट को भी केंद्र सरकार लागू करेगी |" दूसरा पार्ट यही था कि सब्सिडी का पैसा मुस्लिम लडकियों की शिक्षा पर खर्च किया जाए | जिस का एलान मुख्तार नकवी ने हाथों हाथ कर दिया है | गुलामनबी आज़ाद उस समय नरसिंह राव सरकार में मंत्री थे | जब हज की सब्सिडी शुरू हुई थी | उन ने हज की सब्सिडी का न तब विरोध किया था | न मनमोहन सरकार के समय किया | पर अब जब मोदी सरकार ने सब्सिडी खत्म की | तो अपने ट्विट में गुलामनबी आज़ाद ने यह भी लिखा-"  यह स्पष्ट है कि सब्सिडी से हाजियों का कोई फायदा नहीं हुआ है, एयरलाइंस फायदा जरूर हुआ है |" गुलामनबी खुद कांग्रेस सरकार में इंडियन एयर लाइंस के प्रभारी मंत्री थे | 

आपकी प्रतिक्रिया