खट्टर का पुलिस से भरोसा उठा , जांच सीबीआई को 

Publsihed: 15.Sep.2017, 23:45

वैसे तो अपना शक शुरू से था | पर अब अपना शक और मजबूत हो गया है | शक यह है कि पुलिस ने रेयान स्कूल में बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझाई नहीं | अलबत्ता गुत्थी उलझाई है | हरियाणा पुलिस हमेशा की तरह शातिर साबित हुई है | अपनी पीठ थपथपाने के लिए तीन लोगों के साथ अमानवीय अत्याचार किए गए थे | बस ड्राईवर सौरभ, बस कंडक्टर अशोक और गार्डनर हरपाल सिंह | सभी को डराया धमकाया गया कि वे हत्या का अपराध कबूल करें | अशोक के कपड़ों पर खून के निशान थे | जब कोई भी टीचर बच्चे को हाथ लगाने को तैयार नहीं थी | टीचर बच्चे की खून से लथपथ पानी की बोतल भी बच्चों से साफ़ करवा रहीं थी | प्रद्युम्न की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र आदित्य के पिता ने स्कूल के टीचरों का सौरभ से भी बेहतर खुलासा किया है | आदित्य के पिता ने कहा  प्रद्युम्न की खून से सनी बोतल , बैग और डायरी को टीचरों ने हाथ नही लगाया | सब काम बच्चों से करवाए गए | उनके बेटे से जबरन खून से सनी बोतल साफ करवाई गई थी | तभी से वह डरा हुआ है और स्कूल नहीं जाना चाहता | जब टीचर खून से लथपथ प्रधुमन के स्कूल बैग से डायरी बच्चों से निकलवा रहीं थी | तब यही बस कंडक्टर खून से लथपथ प्रधुमन को उठाकर कार तक लाया था | जिस से उस के कपड़ों पर भी खून लग गया था | कंडक्टर अशोक के खून सने कपड़ों के कारण पुलिस का शक उस पर ज्यादा था | इसलिए उस पर ज्यादा अत्याचार हुए | पुलिस अत्याचारों के दो गवाह सामने आ चुके हैं | बस ड्राईवर सौरभ और गार्डनर हरपाल सिंह ने पुलिसिया अत्याचारों की पुष्टि की है | मंगलवार को बस ड्राइवर सौरभ ने बड़ा खुलासा किया था | सौरभ ने घटना वाले दिन के हालात को बयां किया था | उसने कहा था कि प्रद्युम्न जब खून से लथपथ था | तो कोई भी टीचर उसे हाथ लगाने के लिए तैयार नहीं थी | यह बात उसे  कंडक्टर अशोक ने बताई | इस लिए अशोक ही प्रद्युम्न को उठाकर कार तक ले गया था | बस ड्राइवर सौरभ ने बताया था कि अशोक काफी मिलनसार और हंसमुख स्‍वभाव का है | स्‍कूल बस पर काम करने के दौरान अशोक के व्‍यवहार की किसी टीचर या बच्‍चे ने कभी शिकायत नहीं की थी | अशोक का आज तक किसी के साथ झगड़ा या मनमुटाव भी नहीं हुआ था | कंडक्टर अशोक का परिवार शुरू से कह रहा है पुलिस ने मारपीट कर अपराध कबूल करने को कहा | अशोक की पत्नी ममता ने जेल में अपने पति से मुलाक़ात की है | ममता ने मीडिया से कहा -"' जब मैं उनसे मिली वह रो रहे थे और उन्‍होंने कहा कि मैं बेगुनाह हूं | मैंने उनसे कहा कि आप वो कहिए जो सच है | इस पर उन्‍होंने कहा कि अब मैं कोर्ट में जो भी सच है वही बोलूंगा | "  पत्‍नी ममता ने दावा किया कि उनका पति पुलिस की मारपीट से दवाब में आ गए | दवाब में उन ने हत्‍या करने की बात कही | अपना शक भी यही है | और अब अपना भरोसा है कि अशोक अदालत में तथाकथित कन्फेशन बयान से मुकर जाएगा | उस ने अपनी पत्नी को इशारा किया है कि वह अदालत को सच बताएगा | स्वाभाविक है कि वह सच कुछ और है | सम्भवत: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी सच को जान गए हैं | इस लिए शुक्रवार को उन ने एसआईटी की जांच को ठुकरा दिया | पुलिस सोमवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही थी | पर शुक्रवार को खट्टर ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए | खट्टर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के साथ प्रधुम्न के घर गए और प्रधुमन के माता-पिता की बात मान ली | जो शुरू से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे | क्या यह भाजपा आलाकमान के इशारे पर हुआ | क्या प्रभात झा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का निर्देश लेकर गए थे | प्रभात झा हरियाणा के प्रभारी नहीं | हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन हैं | अगर भाजपा आलाकमान सख्त हुआ है | तो अदालत ने भी सख्त रूख दिखाया है | अदालत ने सीईओ रायन पिंटो को अग्रिम जमानत नहीं दी | रायन पिंटो के ऑगस्ताइन पिंटो और ग्रेस पिंटो को भी अपने पासपोर्ट मुंबई पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए हैं | अब कुछ सवाल , जो स्कूल में हुई गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं | जिन के जवाब नदारद हैं | रेयान स्कूल की प्रिंसीपल ने किस के इशारे पर बच्चे को खुद नहीं छूआ था | किस के इशारे पर सभी टीचरों ने बच्चे को हाथ नहीं लगाया था  | किस के इशारे पर बच्चों के स्कूल बैग और पानी की बोतल तक को किसी टीचर ने हाथ तक नहीं लगाया | और सब से बड़ा सवाल कि बस के कंडक्टर अशोक से ही बच्चे को क्यों उठावाया गया | क्या यह असली अपराधी को बचाने के लिए तैयार की गई साजिश तो नहीं थी | 

आपकी प्रतिक्रिया