सेना ने दिखाया कार्रवाई का ट्रेलर 

Publsihed: 15.Apr.2017, 09:32

चार दिन पहले की बात है | ग्यारह अप्रेल को छापा था-"पहले सरबजीत, अब कुलभूषण | अपन ने इसी कालम में एक वीडियो का जिक्र किया था | उस दिन और अगले दिन वह वीडियो विजुअल मीडिया पर खूब दिखाया गया | वीडियो असल में 9 अप्रेल का था, जब एक सीआरपीऍफ़ जवान कंधे पर लाड कर वोटिंग मशीन ले जा रहा था | कुछ पाक समर्थको ने उसे घेर लिया | पैदल जाते जवान पर पत्थर मारे गए | यहाँ तक कि एक पाक समर्थक शोहदा लगातार थप्पड़ भी मार रहा था | जवान का हेल्मट पत्थर मार कर गिरा दिया गया था | जब यह वीडियो विजुअल मीडिया पर चला तो देश भर में गुस्से की लहर थी | मोदी सरकार ने वादा किया था कि कार्रवाई होगी | उस जवान के सब्र की तारीफ़ की गई | तारीफ़ की गई कि उस ने वोटिंग मशीन पहुचाने का फर्ज बाखूबी निभाया | जब कि ज्यादातर लोगों के मन में आशंका पैदा हुई | आशंका यह थी कि कहीं मोदी सरकार भी पीडीपी के दबाव में तो नहीं आ गई | कहीं जवानों को जवाब नहीं देने के आदेश तो नहीं दी हुए | वह वीडियो बहुत शर्मनाक था | कोई आत्मसम्मानी देश अपने सेनिक को इस हालत में बर्दाश्त नहीं कर सकता | इस वीडियो ने पहली बार मोदी सरकार की लाचारी जाहिर की | पहली बार लगा कि कहीं उस दिन पी.चिदंबरम ने सच तो नहीं कहा था | पी. चिदंबरम का कहा याद करवा दें | उन ने कहा था-यह पहली बार है कि कश्मीर हाथ से निकल गया है | उन के इस बयान पर लोग भड़क गए थे | पर वह वीडियो उन के बयान की पुष्टि कर रहा था | देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवान की ऐसी लाचारी कभी किसी ने न देखी होगी |  इस के उलट फारुख अब्दुल्ला ने सेनिक पर पत्थर फैंकने वालों का समर्थन किया था | वह कह रहे थे  कि वे वतन के लिए सेना पर पत्थर फैंक रहे हैं | महीना भर पहले जब सेनाध्यक्ष ने पत्थर फैंकने वालों को वार्निंग दी थी | तब अपनी सेक्यूलर जमात ने तमाशा खडा कर दिया था | उस से पहले जब पत्थरबाजों पर पेलेट गन से प्रहार हुआ था | तब भी अपनी सेक्यूलर जमात आतंकवादियों के समर्थन में चिंघाड़े मार कर रोई थी | इस के बावजूद अपन को उम्मींद थी कि सेना और सरकार के सब्र का प्याला भर चुका है | अब पत्थरबाज ज्यादा बर्दाश्त नहीं होंगे | ऐसी उम्मींद अपन को दो कारणों से थी | एक तो मनमोहन सिंह की जगह 56 इन्च की छाती वाला पीएम है | दूसरा ईंट का जवाब पत्थर से देने वाला कौन्क्नी रक्षा मंत्री है | जो देश औए जवानों के सम्मान को गिरने नहीं देगा | लोकसभा चुनाव में कश्मीर, सेना और जवानों की बहुत बातें भी की गईं थी |   शुक्रवार को उस समय अपनी खुशी का ठिकाना नहीं रहा | जब अपन ने पत्थार्बाजों के समर्थक उमर अब्दुल्ला का ट्विट देखा |  उन ने लिखा -" सीआरपीऍफ़ के जवान वाले वीडियो ने जो गुस्सा पैदा किता | मैं उसे भली भांति जानता हूँ |  मैं भी गुस्से में हूँ कि  एक युवक  के जीप पर दिखाए गए वीडियो से उतना गुस्सा पैदा नहीं होगा |" अगले ट्विट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा-"देखता हूँ कि न्यूज चैनल अब कितना भड़कते हैं | चेनलों पर कितनी बहस होती है और पेनेल में शामिल लोग कितना गुस्सा दिखाते हैं | कश्मीर हमारा है कि रट लगाए हैं | कश्मीरी भले भाड में जाएं | "  इस पर तवलीन सिंह ने जवाबी ट्विट किया | उस में तवलीन ने लिखा-" आप को सीआरपीऍफ़ के उस जवान का वीडियो  भी ट्विट करना चाहिए, जिस में कश्मीरी युवक उस का अपमान कर रहे थे ,और वह जवाबी कार्रवाई नहीं कर रहा था | " उमर अब्दुल्ला ने तवलीन सिंह को जवाब दिया- " मैडम क्या सच में | सेना की इस कार्रवाई को उचित ठहराने के लिए आप उस वीडियो का इस्तेमाल करने जा रही हैं | तो क्या हमें सेना से पत्थर फैंकने से बेहतर की उम्मींद नहीं करनी चाहिए |" यानि पत्थर बाजो का समर्थन करने वाले उमर अब्दुल्ला चाहते हैं कि भारत की सेना गांधी बनी रहे |  कश्मीरी  युवक भारतीय जवानों के साथ कैसा भी सलूक करें | सैनिकों को बिना किसी आपति उसे बर्दाश्त करना चाहिए | सेना को जवाबी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए | और इस के बाद उमर अब्दुला ने वह वीडियो अपने ट्विटर पर दाल दिया | जिसे देख कर सेक्यूलर ब्रिगेड की तो भले ही जल गई | पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई | इस वीडियो में सेना ने एक पत्थरबाज को पकड़ कर जीप के बोर्नेट पर आगे बाँध दिया था | उसे घाटी में घुमाया जा रहा था | साथ में अनाऊँस किया जा रहा था कि पत्थरबाजों  का इस से भी बुरा हश्र होगा | उमर अब्दुला ने इन तस्वीरों के साथ लिखा -" इस युवक को आर्मी जीप पर इसलिये बांधा गया है ताकि उन पर पत्थर न फेंके जाएं ।" उमर अब्दुला को तकलीफ है कि अब सेना पर पत्थर कैसे फैंके जाएंगे | उन्होंने इसे खौफनाक लिखा है | वह कहते हैं-" इसमें एक चेतावनी सुनी जा सकती है कि पत्थरबाजों का यह अंजाम होगा । इस मामले में तुरंत जांच होनी चाहिए।" सेक्यूलर ब्रिगेड का मुहं बंद करने के लिए सेना ने जांच तो बिठा दी है | पर उमर के इस ट्विट ने उन का असली चेहरा उजागर कर दिया है | नॅशनल कांफ्रेंस को कश्मीर में समर्थन देने वाली कांग्रेस ने क्या उमर अब्दुला का यह ट्विट देखा है |  अब सेना को फार्मूला मिल गया है | दो पत्थरबाज पकड़ कर जीप के आगे और पीछे बाँध दो | मारने दो पाक और अब्दुल्ला समर्थक पत्थरबाजों  को अपने ही पत्थरबाज पर पत्थर | अपना मत फिर वही है - जवानो को पेलेट गन वापस दो | 

आपकी प्रतिक्रिया