यूपी के लड़कों के बाद गुजरात के लडके भी पिटेंगे

Publsihed: 14.Dec.2017, 20:56

अजय सेतिया / गुजरात में कांग्रेस 80 सीटें ले गई | तो वह कांग्रेस की जीत होगी | यह अपन शुरू से कहते रहे है | अब गुजरात के चुनाव निपट गए हैं तो अपन आज इसे फिर दोहराते हैं | जो लोग कांग्रेस की जीत की उम्मींदे लगाए हैं | उन्हें अपनी शुभकामनाएं | अपन को ऐसी कोई उम्मींद नहीं लगती | कांग्रेस 2012 की जीती हुई 61 भी बचा ले, तो वह भी कांग्रेस की हार नहीं | 2012 में भाजपा ने 115 सीट जीती थीं  |  कांग्रेस को 61 सीटों पर जीत मिली थी | जब देश को कांग्रेस मुक्त करने की हवा चल रही हो | ऐसे में राहुल गुजरात में यथास्थिति भी बनाए रखें, तो कम नहीं | टूडे चाणक्य तो अपने एक्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 58 सीटें दे रहा है | जबकि न्यूज नेशन तो ज्यादा से ज्यादा 56 दे रहा है | शुरू में मोदी और अमित शाह की रणनीति कांग्रेस को यूपी वाली हालत में पहुंचाने की थी | इस लिए अमित शाह ने 150 का लक्ष्य रखा था | कांग्रेस को 30-32 में निपटाने की योजना बना रखी थी | पर पाटीदारों के विरोध ने वह स्थिति तो नहीं बनाने दी | इस लिए आख़िरी दिनों में अमित शाह ने 150 का लक्ष्य नहीं दोहराया | भाजपा का कोई नेता बोला नहीं , पर उस का लक्ष्य यथास्थिति बनाए रखना हो गया था | दूसरे दौर की वोटिंग के बाद एक्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं |  रिपब्लिक टीवी के लिए सी-वोटर ने भाजपा को 110, गुजरात के निर्माण टीवी ने 104, गुजरात के ही  "जन की बात" टीवी ने 115, एबीपी टीवी-सीएसडीएस ने 117 , सीएनएन-आईबीएन ने 109, इंडिया टूडे टीवी-एक्सिस पोल ने 99-113 , इंडिया टीवी-वीएमआर ने 109 , न्यूज़ नेशन टीवी ने 124-128 और सब से ज्यादा चर्चित टूडे चाणक्य ने 124-146 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है | टूडे चाणक्य तो कांग्रेस को बुरी तरह निपटा रहा है | उस की ज्यादातर चुनावी भविष्यवानियाँ सही होती रही हैं | यानी एक को छोड़ कर सभी एक्जिट पोलों में भाजपा को सौ से ज्यादा सीटें दी हैं | कम से कम 99 और ज्यादा से ज्यादा 146 सीटों की भविष्यवाणी है | कांग्रेस को सारे एक्जिट पोलों ने हारा हुआ तो दिखाया ही है | उसे कम से कम 36 और ज्यादा से ज्यादा 82 सीटें बताई गई हैं | अपन ने शुरू में ही कहा था | अलबत्ता बृहस्पतिवार के कालम में भी लिखा था कि कांग्रेस 80 सीटें जीत गई | तो वह कांग्रेस की जीत होगी | यों चुनाव के नतीजे तो सोमवार को आएँगे | पर 9 एक्जिट पोल में से सिर्फ एक एक्जिट पोल कांग्रेस को 80 से ज्यादा सीटें दे रहा है | वह भी ज्यादा से ज्यादा 82 सीटें | अगर कांग्रेस को 82 और भाजपा को 99 सीटें आती हैं | तो यह मोदी की हार और राहुल की जीत होगी | जिस की अब तो अपन को कोई सम्भावना नहीं दिखती | यानी अब अपन ताल ठोक कर कह सकते है कि कांग्रेस की 80 सीटें नहीं आएंगी | राहुल गांधी का आख़िरी जुमला था -" आश्चर्यजनक नतीजे आएँगे | " इतनी मेहनत कर के | मंदिर मंदिर घूम कर | कमीज के ऊपर जनेऊ पहन कर फोटो जारी करने के बावजूद कांग्रेस 80 सीटें भी न जीते | तो सचमुच नतीजे आश्चर्यजनक ही होंगें | एक्जिट पोलों ने तो यूपी के लड़कों ( राहुल और अखिलेश ) के बाद गुजरात के लडकों ( राहुल-हार्दिक-मवानी-ठाकोर) को भी निपटा दिया | अपन शुरू से कहते रहे हैं कि हिमाचल और गुजरात दोनों जगह भाजपा जीतेगी | अब आप हिमाचल के बारे में भी जान लें | यों देश की  जनता की  हिमाचल पर निगाह नहीं | जनता की चिंता मोदी के गुजरात को लेकर है | जहां राहुल का इम्तिहान हो रहा है | राहुल ने सारा जोर गुजरात पर लगाया | उन ने पहले ही हिमाचल वीरभद्र पर छोड़ दिया था | राहुल गांधी सिर्फ एक बार हिमाचल गए | भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रेम कुमार धूमल ने मजेदार बात कही | उन ने कहा कि राहुल के हिमाचल आने का भाजपा को फायदा ही हुआ | हिमाचल में  68 सीटें हैं | पांच टीवी चेनलों ने वहा एक्जिट पोल करवाया | किसी ने कांग्रेस की रत्ती भर उम्मींद नहीं बताई | कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 24 सीटें बताई गई हैं | भाजपा को कम से कम 42 सीटें और ज्यादा से ज्यादा 55 सीटें | यानी कांग्रेस 13 पर भी निपट सकती है | अगर भाजपा 45 सीटें ले गई तो दो-तिहाई बहुमत होगा | यह धूमल को सीएम प्रोजेक्ट करने का करिश्मा है | अपन ने बहुत पहले ही लिखा था कि भाजपा के पास धूमल के सिवा चारा नहीं | धूमल को प्रोजेक्ट न किया होता | तो हिमाचल में वीरभद्र सिंह बाजी मार ले जाते | अब 73 साल के धूमल का सीएम बनाना तय है | यानी कांग्रेस के हाथ से एक राज्य और गया | राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही "ओले" पड़े | अगर यह 2019 की रिहर्सल थी | तो रिहर्सल में भाजपा जीत गई लगती है | बाकी तो सोमवार को पता चलेगा | मोदी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल था ,तो  राहुल के लिए अग्निपरीक्षा थी | ब्रुस्प्तीवार शाम को अपन ने लोकसभा टीवी की बहस में कहा-" भाजपा की सौ से कम सीटें आई, तो आज ( शुक्रवार ) से शुरू हो रहा संसद सत्र हंगामेदार होगा | नहीं तो सत्र आराम से चलेगा |" 

आपकी प्रतिक्रिया