India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

तो गुजरात चुनाव से पहले ही घटा जीएसटी

Publsihed: 10.Nov.2017, 20:53

अजय सेतिया / जीएसटी तो सभी राजनीतिक दलों ने मिल कर बनाया है | संसद से सभी दलों की सहमति से पास हुआ है | सारी राज्य सरकारों ने मिल कर तैयार किया है | नरेंद्र मोदी ने दस दिन पहले गुजरात में व्यापारियों के सामने यह सफाई दी थी | उन्हीं नरेंद्र मोदी ने , जिन ने 30 जून की आधी रात को संसद के सेंट्रल हाल में जीएसटी का जश्न मनाया था | यह वैसा ही जश्न था, जैसा 14 अगस्त 1947 को आज़ादी का जश्न था | जिसे आज़ादी जैसा जश्न बताया गया था | उस पर चार महीने बाद ही सफाई देनी पडी | अपना शुरू से ही मत रहा कि 18 फीसदी से ज्यादा टेक्स नहीं होना चाहिए | इस में अपन पेट्रोल को भी शामिल करने के हिमायती

हिमाचल तो निपट गया, अब गुजरात की बारी

Publsihed: 09.Nov.2017, 23:21

अजय सेतिया / हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव तो निपट गए | शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हुई  | तब तक 74 फीसदी वोटिंग की खबर थी | पांच साल पहले हुए चुनावों से सिर्फ आधा फीसदी ज्यादा | नवम्बर में चुनाव करवाने का फैसला पिछली बार यानि 2012 में हुआ था | उस से पहले दिसम्बर में चुनाव हुआ करते थे | दिसम्बर में लाहौल स्पिति जैसे क्षेत्रों में बर्फ पड जाती थी | इस लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव बर्फ पिघलने के बाद होते थे | छोटी  विधानसभा में कभी तीन सीटें ही सत्ता का संतुलन बदल सकती है | इस लिए बर्फ पड़ने से पहले ही चुनाव निपटाने का सही रास्ता निकाला गया |  2012 में हुए चुनाव

हरियाणा पुलिस की नालायकी के चर्चे तो पहले से थे

Publsihed: 08.Nov.2017, 21:33

अजय सेतिया / गुडगाँव के रेयान स्कूल में हुई बच्चे की हत्या ने नया मोड़ लिया है | जिस ने हरियाणा पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए | अपन को शुरू से ही लगता था कि खुद मनोहर लाल खट्टर को अपनी पुलिस पर भरोसा नहीं | इस लिए उन ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे | सीबीआई ने पुलिस की सारी कहानी ही बदल कर रख दी |  दूसरी कक्षा के प्रद्युम्न ठाकुर की गला काटकर हत्या स्कूल के टायलेट में की गई थी | हालांकि सीसीटीवी फुटेज में कंडक्टर अशोक और पांच लोग भी देखे गए थे | पर पुलिस ने हडबडी में बस कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार कर उस से कबूलनामा भी करवा लिया | बाद में कंडक्टर &nbsp

तहलका के काले कारनामों की खुली पोल

Publsihed: 06.Nov.2017, 21:27

अजय सेतिया / चौदह साल बाद जया जेटली ने सोनिया पर पलट वार किया है | पहले कुछ जया जेटली के बारे में | वाजपेयी सरकार के समय वह जनता दल यूनाईटेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष थी | जार्ज फर्नाडिस तब रक्षा मंत्री थे | नितीश कुमार रेल मंत्री थे और शरद यादव लेबर मिनिस्टर | तीनों बड़े नेता मंत्री थे , तो पार्टी का काम कौन करे | इस लिए जया जेटली पार्टी की अध्यक्ष बनाई गई | जया उस समय जार्ज फर्नाडिस के बहुत करीब हुआ करती थी | वह केरल के राज परिवार से थीं | उस का बचपन दिल्ली में बिता | दिल्ली में ही उनकी स्कूली और कालेज की शिक्षा हुई | पहले प्रेमी और फिर पति अशोक जेटली जम्मू कश्मीर काडर के आईएएस थे | अशोक जेटली

लो शारदा घोटाले वाले मुकुल राय भी आ गए

Publsihed: 03.Nov.2017, 21:24

अजय सेतिया / शायद नरेंद्र मोदी और अमित शाह अभी महसूस नहीं कर रहे | पर भाजपा के जमीनी वर्कर हताशा का शिकार हो रहे हैं | भाजपा की न सिर्फ केंद्र में सरकार है | अलबत्ता 13 राज्यों में खुद की सरकार है | पांच राज्यों में उपमुख्यमंत्री भी हैं | यानि भाजपा अठारह राज्यों में सत्ता में है | फिर भी भाजपा का वर्कर हताश है, तो कहीं न कहीं कुछ गडबड है | अपन केंद्र की बात करें , तो चार साल होने को हैं | अब एक साल बाकी बचा है | अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं | प्रदेशों से नियुक्ति के लिए आई सिफारशी चिठ्ठियाँ या तो पीएमओ की फाईलों में दब गईं | या 11, अशोका रोड पर धूल फांक

हिमाचल में धूमल के सिवा विकल्प ही नहीं था 

Publsihed: 02.Nov.2017, 23:52

अजय सेतिया /मोदी-अमित शाह के पास इस के सिवा कोई चारा भी नहीं था | वीर भद्र सिंह का मुकाबला करने के लिए प्रेम कुमार धूमल ही चाहिए थे | दिल्ली की मनमर्जी नहीं चल सकती थी | आज हर कोई कह रहा है गुजरात में कडा मुकाबला हो गया है | हालांकि कांग्रेस ने रुपानी के सामने अपना चेहरा भी नहीं बताया | पर हिमाचल में चेहरा रहित भाजपा पिटने के कगार पर पहुंच रही थी | मीडिया में पिछले एक साल से जेपी नड्डा की हवा बनी हुई थी | वह हवा कैसे बनी , अपन दिल्ली से बैठ कर नहीं बता सकते | पर अपने कई पत्रकार मित्र साल भार से अपन से पूछ रहे थे | एक को तो अपन ने पिछले साल असम्भव कहा था | फिर भी जब यूपी और

गुजरात में कांग्रेसी राहुल से ज्यादा हार्दिक पर फ़िदा है 

Publsihed: 01.Nov.2017, 11:40

अजय सेतिया / गुजरात में चुनाव बहुत मजेदार हो गया है | हार्दिक पटेल बेचारे 24 साल के हैं | राहुल की उम्र से आधे | चुनाव लड़ने की उम्र भी नहीं हुई अभी | पर राहुल गांधी से ज्यादा भीड़ खिंच रहे हैं | भाजपा ने हार्दिक की होटल वाली सीडी लीक करा कर चोट मारी थी | लगता था कि अनाडी हार्दिक फंस गया है | उस की लोकप्रियता पर असर पड़ेगा | उसे अपने समर्थकों को सफाई देनी भी पडी | पर कांग्रेस को आरक्षण पर फैसले का अल्टीमेटम दे कर हार्दिक बच निकले | हार्दिक की रविवार के भावनगर में हुए रोड शौ की चर्चा दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में भी सुनाई दी | यह रोड शौ कांग्रेस को आरक्षण पर फैसला करने के अल्

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता का सवाल

Publsihed: 31.Oct.2017, 09:20

 अजय सेतिया / सुब्रहमन्यम स्वामी का भी कोई जवाब नहीं | राम जेठमलानी से कम सनकी नहीं हैं | दोनों जिस के पीछे पड जाएं , हाथ धो कर पड जाते हैं | जेठमलानी और स्वामी दोनों ही सत्तर के दशक में अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी थे | स्वामी कहते हैं कि मोरारजी देसाई उन्हें अपने मंत्रिमंडल में लेना चाहते थे | पर वाजपेयी ने उन्हें मंत्री नहीं बनने दिया | क्योंकि जनता पार्टी बनने से पहले वह जनसंघ में थे | इस लिए जनसंघ वाले हामी भरते तभी वह मंत्री बन सकते थे | इस लिए स्वामी ने जनसंघ से किनारा कर लिया | 1980 में जब पूर्व जन संघियों ने भाजपा बनाई , तो स्वामी उस में नहीं गए | वाजपेयी मुम्बई में अध्यक्ष चुन

शिवसेना का दावा है मोदी लहर फीकी पडी 

Publsihed: 28.Oct.2017, 00:11

अजय सेतिया / अपन ने शुक्रवार के कालम में राज ठाकरे का जिक्र किया था | जिन ने भविष्यवाणी की है कि गुजरात चुनाव के बाद विपक्ष मजबूत होगा | अपन को शक है कि राज ठाकरे कांग्रेस के साथ जाने की सोच रहे हैं | पर अपना मानना है कि विपक्ष 182 में से 80 सीटें भी ले जाए तो विपक्ष जरुर मजबूत होगा | वैसे तो शिव सेना भी लगातार भाजपा पर प्रहार कर रही है | कभी कभी सीधे मोदी पर भी हल्का फुल्का प्रहार होता है | पर शुक्रवार को शिव सेना के सांसद संजय राउत ने आमने सामने की लड़ाई कर दी है | संजय राउत ने भाजपा का उपहास करते हुए कहा - "'मोदी लहर अब फीकी पड़ गई है...|" सिर्फ इतना नहीं अलबत्ता संजय ने

तो क्या गुजरात चुनाव के बाद विपक्ष मजबूत होगा

Publsihed: 26.Oct.2017, 20:45

अजय सेतिया / लानत-मलानत के बाद चुनाव आयोग ने गुजरात में चुनावों का एलान कर दिया | गुजरात में 9 और 14 दिसम्बर को चुनाव होंगे | वैसे गुजरात में चुनाव नहीं हो रहा | गुजरात में महाभारत हो रहा है | अभी तो यह तय हो रहा है कौरव कौन है, पांडव कौन | यह निर्भर करेगा कि कौन किस के साथ जाएगा | चुनाव को पहली बार जातियां प्रभावित करेंगी | ओबीसी के नेता के रूप में उभरे अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के साथ चले गए हैं | पाटीदारों के नेता के रूप में उभरे हार्दिक पटेल अभी दुविधा में हैं | कांग्रेस ने उन्हें न्योता दिया हुआ है | पर वह महाभारत के योद्धा हो सकते है,  चुनाव नहीं लड़ सकते | चुनाव लड़ने