India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

सोमनाथ मंदिर जा कर घिर गए राहुल गांधी 

Publsihed: 29.Nov.2017, 22:26

अजय सेतिया / राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर जा कर गुजरात के पुराने जख्म हरे कर दिए | राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के नाना सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किए जाने के खिलाफ थे | नेहरु सरकार के गृह मंत्री सरदार पटेल सरकारी खर्चे पर सोमनाथ मंदिर का निर्माण करवाना चाहते थे | सोमनाथ मंदिर सदियों से हिन्दुओं की अस्मिता का सवाल बना रहा |  तुर्कों, अफगानियों और मुगलों ने इसे बार बार तोड़ा था | अपन हिन्दू कांग्रेसी नेताओं के मदिर बनवाने की जिद्द और नेहरु के विरोध की चर्चा बाद में करेंगे | पहले मंदिर को बार बार तोड़ने का इतिहास जान लें | सोमनाथ मंदिर ईसा से पहले अस्तित्व में था | दूस

सफ़ेद चमड़ी से मोह नहीं छूटा 

Publsihed: 28.Nov.2017, 23:37

मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका भारत में आई | तो अपना विजुअल मीडिया लट्टू हुआ पडा था | शायद ही कोई न्यूज चेनेल बचा होगा , जिस ने इवांका को दिन भर नहीं दिखाया | हैदराबाद में हुआ भाषण दिन भर बार बार ब्रोडकास्ट होता रहा | ऐसी ही दीवानगी अपन ने तब भी देखी थी जब बिल क्लिंटन भारत आए थे | पर वह तो अमेरिका के राष्ट्रपति थे | यह तो राष्ट्र्रपति की सिर्फ बेटी है | भले ही वह राष्ट्रपति की सलाहाकार भी है | अब पता नहीं नरेंद्र मोदी भी क्यों दीवाने हुए घूम रहे हैं | जब कि अपने मंत्रियों पर उन ने बेटे-बेटियों को सलाहाकार लगाने पर रोक लगा राखी है | भले ही वे कितने भ

मोदी का पलटवार ,मैंने चाय बेची है, देश नहीं 

Publsihed: 27.Nov.2017, 20:42

अजय सेतिया / मोदी ने गुजरात के चुनाव की बागडोर खुद संभाल ली है | सोमवार को एक दिन में चार रैलियों को संबोधित किया | मंगलवार को गुजरात में शायद ही एक-आध रैली को सम्बोधित करें | मंगल का दिन उन ने अमेरिकी राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी के लिए रखा हुआ है | ट्रम्प की बेटी अवाना को मोदी ने भारत आने का न्योता दिया था | और वः बीच चुनाव में आ पहुंची है | अवाना को मिलने मोदी मंगलवार को हैदराबाद जाएंगे | पर बात गुजरात के चुनाव प्रचार की | गुजरात पहुंचते ही मोदी कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने में मशगूल हो गए | यूथ कांग्रेस ने मोदी को चाय याद दिला कर राहुल गांधी के पैरों पर कुल्हाड़ी

संसद सत्र और लोकतंत्र के प्रति आस्था 

Publsihed: 25.Nov.2017, 01:00

अजय सेतिया / कांग्रेस ने खफा हो कर राष्ट्रपति को शिकायत भेज दी | शिकायत है कि संसद का शीत सत्र क्यों नहीं बुलाया गया | इस पेचीदा सवाल पर मोदी सरकार के मंत्री भी बेजुबान हुए पड़े हैं | संसद का शीतकालीन सत्र आम तौर पर नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होता था | दिसंबर के तीसरे हफ्ते क्रिसमस तक चलता था | आज़ादी के बाद के पहले तीन दशक तक संसद साल में सवा दिन तक चलती थी | संसद में जब भुत हंगामें होने लगे | संसद का काम भी हंगामें में प्रभावित होने लगा तो नरसिम्हा राव ने 1993 में कमेटी सिस्टम लागू किया | इस के बावजूद संसद की गरिमा को बरकरार रखा गया | पर हंगामों के कारण सत्र सिकुड़ता गया

कैसी होगी राहुल गांधी की संगठन टीम 

Publsihed: 23.Nov.2017, 22:23

अजय सेतिया / गुजरात विधानसभा चुनाव के फौरन बाद राहुल गांधी कांग्रेस की कमान सम्भाल लेंगे | गुजरात की हार, जीत से इस का कुछ लेना देना नहीं | राहुल गांधी ने पार्टी को खडा करना शुरू कर दिया है | गुजरात में अशोक गहलोत को जिम्मेदारी देना उसी कड़ी का कदम है | हालांकि अहमद पटेल इस चुनाव में कहीं दिखाई नहीं दे रहे | पर इस का मतलब यह नहीं कि वह राहुल की टीम से बाहर हो रहे हैं | वह राहुल की टीम में भी बने रहेंगे | गुजरात में अहमद पटेल को जानबूझ कर परदे के पीछे किया गया है | अल्पसंख्यकों को साधने का एजेंडा पादरियों-मुल्लाओं को दे दिया गया है | गांधीनगर चर्च के आर्कबिशप  राष्ट्रीय ताकतों के खिलाफ व

अयोध्या के विवाद पर श्रीश्री रवि शंकर की पहल

Publsihed: 17.Nov.2017, 23:04

अजय सेतिया / अपना मत है कि अयोध्या विवाद बातचीत से हल नहीं होगा | अपना यह भी मानना है कि अदालत भी कोई फैसला नहीं करेगी | कोर्ट मस्जिद के पक्ष में फैसला कर नहीं सकती | क्योंकि खुदाई में मंदिर के सबूत मिल चुके हैं | जो कोर्ट में जमा हैं | पर मंदिर के पक्ष में फैसला करने से डर रही है | उसे डर है कि मुसलमान कहीं दंगे न कर दें | मुसलमान अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने का आरोप ही न लगा दें | वैसे इस आरोप से कोर्ट को कोई फर्क नहीं पड़ता | अपने फैसले को सही ठहराने के लिए कोर्ट के पास सबूत हैं | पर मुस्लिम वक्फ बोर्ड किसी अन्तर्राष्ट्रीय फॉर्म पर चला गया | तो दुनिया भर में मुफ्त में बदनाम

रानी पद्मनी और जौहर को नकारने की जिद्द 

Publsihed: 16.Nov.2017, 23:39

अजय सेतिया / आखिर संजय लीला भंसाली ने राजपूत करणी सेना के सामने घुटने टेक दिए | खबर है कि वह राजपूत समाज को पहले फिल्म दिखाने को राजी हो गए | यह उनने सेंसर बोर्ड को लिख कर दे दिया है | अब अपन को लगता है कि फिल्म में आपत्तिजनक सीन नहीं होंगे | या फिर आपत्तिजनक सीन को हटाने को तैयार हो गए हैं | जो लोग इस विवाद में फिल्मकारों की स्वतन्त्रता का रोना रो रहे थे | उन से अपन सहमत नहीं | आज़ादी का मतलब इतिहास से छेड़छाड़ का हक नहीं हो सकता | फिल्मकार कह रहे थे - यह इतिहास नहीं, फिक्शन है , यानी काल्पनिक कहानी है | अगर यह काल्पनिक कहानी है, तो आप ने फिल्म का नाम पद्मावती क्यों रखा | आप

आपरेशन बेनामी सम्पत्ति शुरू 

Publsihed: 16.Nov.2017, 01:00

अजय सेतिया / नोटबंदी से भी बड़ा आपरेशन शुरू हो चुका है | पर नरेंद्र मोदी ने इस बार प्रचार नहीं किया | अलबत्ता कोई एलान भी नहीं किया | रेडियो या टीवी से सीधा प्रसारण भी नहीं किया | पिछली बार एक छुटभैये ने इसी को मुद्दा बना दिया था कि पीएम का एलान लाईव नहीं रिकार्डिड था | सो मोदी ने इस बार ऐसा कुछ नहीं किया | हिमाचल की सुंदरनगर चुनाव रैली में भाषण के दौरान उन ने संकेत जरुर दिया था | यह भाषण 5 नवम्बर को हुआ था | कांग्रेस के "बलैक डे" से तीन दिन पहले | अपने भाषण में उन ने कहा था -" उनकी चिंता है कि उन की बेनामी जमीन ,फ़्लैट , दुकानों का क्या होगा | जो उन ने 500 और 1000 के नोटों क

सेक्स, सीडी और सियासत 

Publsihed: 14.Nov.2017, 20:19

अजय सेतिया / हार्दिक पटेल की सेक्स सीडी से गुजरात में बवाल मच गया | गुजरात क्यों सारे देश में बवाल मच गया | विजुअल मीडिया को बैठे ठाले टीआरपी का मसाला मिल गया | हालांकि वह असली सीडी दिखाने की कोई हिम्मत नहीं कर रहा | जिस ने दिखा दी, उस का लाइसेंस रद्द होगा | किसी ब्ल्यू फिल्म से कम नहीं हार्दिक की सीडी | भाजपा को समर्थन करने वाले न्यूज चैनल हार्दिल पटेल की बखिया उधेड़ रहे हैं | कांग्रेस को समर्थन करने वाले हार्दिक की सेक्स सीडी को व्यक्तिगत आज़ादी बता रहे हैं | सब से मजेदार टिप्पणी कांग्रेस के साथ जुड़ने वाले जिग्नेश मवानी की आई | आप भी पढ़िए | उन ने ट्विटर पर लिखा-" सेक्स मौलि

राहुल कांग्रेस की मुस्लिम परस्ती के दाग धो देंगे 

Publsihed: 14.Nov.2017, 00:18

अजय सेतिया / गुजरात विधान सभा का चुनाव असल में मिनी लोकसभा चुनाव है | सोशल मीडिया का जायज नाजायज हर तरह का इस्तेमाल हो रहा है | हार्दिक पटेल ने जब से आरक्षण की मांग छोड़ भाजपा को मुख्य मुद्दा बनाया है | तब से हार्दिक पटेल भाजपा के निशाने पर आ गए हैं | सोमवार को हार्दिक पटेल की सेक्स सीदी सामने आ गई | राजनीति में सेक्स सीडियों का जोर है | पिछले दिनों छतीसगढ़ मूल के पत्रकार विनोद वर्मा एक मंत्री की सेक्स सीडी बनाने के मामले में धरे गए थे | वह छतीसगढ़ चुनाव में जारी करने के लिए सीडी बना रहे थे | उन ने अपने हल्फिया बयान में बाद में माना कि वह कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे | छतीसगढ़