India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

लिंगायत की जगह लिंगायत का फ़ार्मूला

Publsihed: 27.Jul.2021, 22:53

अजय सेतिया / दो साल पहले जब कर्नाटक में कुमार स्वामी की सरकार गिरी थी तो 76 साल का होने के बावजूद येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाया गया था | नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से भाजपा ने संगठन और सरकार में 75 साल के बाद रिटायर का फार्मूला बना रखा है | पर येदियुरप्पा की बात अलग थी | कुमार स्वामी की सरकार उन्होंने ही गिराई थी , उन के सिवा भाजपा का कोई नेता सरकार गिरा भी नहीं सकता था | स्वाभाविक है कि नेतृत्व को उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाना पड़ा था | दूसरी वजह उन का जमीनी आधार था, आज भी कर्नाटक की पालिटिक्स पर जितनी पकड़ येदियुरप्पा की है उतनी किसी और भाजपा नेता की नहीं | वह लिंगायत समुदाय से

स्पीकर चला पाएँगे क्या लोकसभा

Publsihed: 19.Jul.2021, 17:16

अजय सेतिया / जब से कोविड शुरू हुआ है, संसद ढंग से नहीं चल रही | पिछले साल शीत सत्र तो हुआ ही नहीं था | बाकी सारे सत्र भी आधे अधूरे हुए | वैसे सरकार ने तो राहत महसूस की है | कोविड के बहाने उसे विपक्ष के हमलों से निजात मिली थी | पर इस बार का सत्र सरकार पर बहुत भारी पड़ने वाला है | विपक्षके साथ मीडिया भी हमलावर होगा | कोविड के बहाने संसद भवन परिसर में मीडिया की एंट्री पर अंकुश लगा है | लोकतांत्रिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है , जब&nbs

तीसरी लहर की खबर से सहमे मोदी

Publsihed: 16.Jul.2021, 20:14

अजय सेतिया / थोड़े विराम के बाद अपन फिर हाजिर हैं , कोविड की तीसरे दौर की आहट ने अंदर तक हिला दिया है | हालांकि अपन दोनों वेक्सीन ले चुके हैं | पर यह रिपोर्ट चिंतिंत करने वाली है कि दो डोज के बाद भी अपन सौ फीसदी सुरक्षित नहीं हैं | रिसर्च की रिपोर्ट यह है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी मौत का खतरा पांच फीसदी बना रहता है | जबकि एक डोज के बाद 18 फीसदी खतरारहता है | अपन को रह रह कर डाक्टर के.के अग्रवाल की याद आती