प्रशांत किशोर को ढूँढने वाले को 5 लाख का ईनाम

Publsihed: 23.Mar.2017, 21:09

कांग्रेस के लखनऊ कार्यालय के बाहर आज एक पोस्टर दिखाई दिया, जिस में लिखा गया है कि खुद को चुनावी चाणक्य कहने वाले प्रशांत किशोर को ढूंढ कर लाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता को पांच लाख रूपए का ईनाम दिया जाएगा | कांग्रेस के कार्य्त्कार्ताओं में प्रशांत किशोर के खिलाफ बेहद गुस्सा है , लेकिन कोई भी प्रशांत किशोर के खिलाफ मुहं खोलने को तैयार नहीं है ,क्योंकि प्रशांत किशोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से काम कर रहा था |

कांग्रेस ने अपने बूते पर विधान सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था | कांग्रेस कार्यसमिति ने शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीन्दवार भी घोषित कर दिया था | कांग्रेस में माना जा रहा था कि सपा और बसपा से जनता का मोह भंग हो चुका है , जिस का लाभ उठा कर कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है | कांग्रेस के नेता वैसे तपो सौ से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं का भी मानना था कि कांग्रेस 2012 की 28 सीटों के मुकाकले कम से कम दोगुनी सीटें जीतेगी | 

इसी बीच प्रशांत किशोर ने ही समाजवादी पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ने का फार्मूला पेश किया | प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आश्वस्त कर दिया था कि इस फार्मूले से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सपा के साथ मिल कर सत्ता में आ जाएगी और उस का 35 साल पुराना बनवास खत्म हो जाएगा | हालांकि कांग्रेस के कार्यकताओं में इस फार्मूले का विरोध हुआ था, लेकिन राहुल गांधी के सामने उन की एक नहीं चली | 

गठबंधन होते ही कांग्रेस की और झुके ऊंची जातिओं के वोटर भाजपा की तरफ मुद गए और कांग्रेस भी सपा के साथ डूब गई | कांग्रेस की 2012 में तो 28 सीटें थी, लेकिन इस बार सिर्फ 7 सीटें मिली | कांग्रेस में प्रशांत किशोर के खिलाफ गुस्सा होने के बावजूद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के प्रशांत किशोर की तारीफ़ की और राज बब्बर ने प्रशांत किशोर के खिलाफ लगा पोस्टर न सिर्फ हटवा दिया, बल्कि जिस कांग्रेस सचिव राजेश सिंह के नाम से लगा था , उस ने पोस्टर लगाने से इनकार किया है, इस के बावजूद राजेश सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है | 

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पीके की जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, “पीके का पूरी तरह समर्थन करते हैं। पंजाब में कांग्रेस की जीत के लिए पीके और उनकी टीम की कड़ी मेहनत बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैं पहले भी कई बार इसकी तारीफ कर चुका हूं।”

आपकी प्रतिक्रिया