“जय श्रीराम” बोलने पर मंत्री के खिलाफ फतवा, सेक्यूलर खामोश

Publsihed: 30.Jul.2017, 22:45

पटना। नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाते ही बिहार में सांप्रदायिकता का पुट मिलना शुरु हो गया है। दरअसल बिहार में नीतीश सरकार में मंत्री खुर्शीद अहमद के खिलाफ फतवा जारी हो गया है। मंत्री के खिलाफ यह फतवा जय श्री राम का नारा लगाने पर जारी किया गया है।

 

दरअसल खुर्शीद अहमद ने कहा था कि वह रहीम के साथ साथ राम की भी पूजा करते हैं और भारत के सभी धार्मिक स्थलों के आगे माथा टेकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जय श्री राम का नारा भी लगाया। इसके बाद बवाल शुरु हो गया। इस पर इमारत शरिया ने खुर्शीद अहमद के खिलाफ फतवा जारी कर दिया।

 

फतवे के मुताबिक खुर्शीद अहमद को इस्लाम से खारिज कर दिया गया है। वहीं खुर्शीद अहमद से किसी भी तरह के संबंध रखने को शरिया के तौर पर गलत बताया गया है। यहां तक कि मंत्री जी को तौबा करने के बाद दोबारा निकाह भी करना होगा, क्योंकि उनका निकाह भी खारिज हो गया है।

Fatwa

वहीं पूरे बवाल के बावजूद मंत्री खुर्शीद अहमद अपनी बात पर टिके हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऊपर वाला जानता है कि जय श्री राम का नारा लगाने के पीछे उनका क्या मंशा थी। मंत्री जी ने कहा कि उनका काम बताएगा कि वह कौन हैं और अगर बिहार के लोगों के विकास के लिए उन्हें 100 बार जय श्री राम बोलना पड़ा तो भी वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।

आपकी प्रतिक्रिया