बिहार में उपचुनावों की बिसात बिछी
नई दिल्ली | भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार की लोकसभा सीट अररिया से प्रदीप सिंह और विधानसभा सीट भभुया से दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडेय की पत्नी रिंकी यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाने का ईलान किया है | पिछले लोकसभा चुनाव में अररिया सीट से भाजपा के प्रदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे | बिहार के अररिया लोकसभा सीट राजद सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव और भभुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन के कारण रिक्त हुई है |