ब्रिटेन चला मोदी की राह, बदलेगा एक पौंड का सिक्का

Publsihed: 02.Jan.2017, 18:58

लंदन। नकली सिक्को से परेशान  ब्रिटेन सरकार ने भी मोदी की राह अपनाते हुए एक पाऊंड का सिक्का बदलने का फैसला किया है. ब्रिटेन सरकार ने तय किया है कि एक पाउंड का नया सिक्का जारी किया जाएगा. यह सिक्का पुराने सिक्कों का स्थान लेगा जिनको चलन से बाहर कर दिया जाएगा.
मार्च तक जारी होगा सिक्का
ब्रिटेन सरकार मार्च के अंत में एक पाउंड का नया सिक्का जारी करेगी। साथ ही मौजूदा सिक्के को अक्टूबर तक बंद कर देगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के राजस्व विभाग की ओर से रविवार को की गई घोषणा में कहा गया कि एक पाउंड का नया सिक्का जारी किया जाएगा। इह 12 पहलुओं वाला सिक्का 28 मार्च से कानूनी हो जाएगा।
नकली सिक्कों से परेशान
नए सिक्कों को नकली मुद्राओं से बचने के लिए जारी किया जाएग। पुराने सिक्के पिछले 30 वर्षो से चलन में हैं। पहले दौर में कुल 1.5 अरब सिक्के जारी किए जाएंगे। इस नए सिक्के को वेल्स रॉयल मिंट ढालेगा।
होंगे 12 सिक्योरिटी फीचर
नए पाउंड के सिक्कों के 12 पहलू होंगे। इसका छूकर भी पता लगाया जा सकता है कि यह एक पाउंड का सिक्का है। इसे दो धातुओं से तैयार किया गया है। सिक्के का बाहरी हिस्सा सोने के रंग (निकेल-ब्रास) और अंदरूनी हिस्सा चांदी के रंग (निकेल-प्लेटेड अलॉइ) में ढला है।

 

आपकी प्रतिक्रिया