टीवी पर सब से ज्यादा कमाई वाली एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा

Publsihed: 16.Sep.2016, 22:40

लॉस एंजेलिस ( कटिंग ) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स पत्रिका की सूची में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में पहली भारतीय अभिनेत्री के तौर पर शामिल की गई हैं। टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के जरिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभिनय में शुरुआत करने वाली प्रियंका को सूची में आठवां स्थान मिला है। उनकी कमाई एक करोड़ डॉलर आंकी गई है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा  की कमाई सबसे ज्यादा, फोर्ब्स की सूची में शामिल

‘जय गंगाजल’ और ‘बाजीराव-मस्तानी’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियंका हॉलीवुड में शुरुआत फिल्म ‘बेवॉच’ से करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन भी हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं।

सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में अमेरिकी टीवी शो ‘मार्डन फैमिली’ की अभिनेत्री सोफिया वरगारा ने पहला स्थान पाया है। वह पिछले पांच सालों से बाजी मारती आ रही हैं। उन्होंने 4.3 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

टीवी शो ‘बिग बैंग थ्योरी’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री केली क्वोको 2.45 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

आपकी प्रतिक्रिया