गोवा में भाजपा सरकार बनने पर कांग्रेस में फूट

Publsihed: 13.Mar.2017, 12:40

पणजी। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने राज्य में सरकार बनाने के लिए बीजेपी नेता मनोहर पर्रिकर को न्यौता दे दिया है। मनोहर पर्रीकर मंगलवार सुबह 11 बजे पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे | शपत ग्रहण समारोह में अमित शाह, राज नाथ सिंह और नितिन गडकरी हिस्सा लेंगे | राज्यपाल ने मनोहर परिकर को शपथ ग्रहण के बाद 15 के अंदर विधानसभा में बहुमत साबित करने का समय दिया है |

यह खबर मिलते ही कांग्रेस में फूट पद गई है | 40 में से 17 सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस के प्रभारी दिग्विजय सिंह 4 विधायकों का जुगाड़ नहीं कर पाए, जब कि भाजपा ने 9 विधायकों का इंतजाम कर लिया | अब प्रदेश कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को हटाने की मांग की है | आशंका यहाँ तक पैदा हो गई है कि कांग्रेस में विभाजन हो रहा है | 

भाजपा को समर्थन देने वालों ने पार्टी के सामने मनोहर पर्रीकर को मुख्यमंत्री बनाने की शर्त रखी थी, जिसे भाजपा आलाकमान ने तुरंत स्वीकार कर लिया | इससे पहले रविवार शाम मनोहर पर्रिकर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। गडकरी ने बताया कि एमजीपी और गोवा फॉरवर्ड ने पर्रिकर के नाम पर सहमति जताते हुए समर्थन देने का वादा किया है।

गोवा में भाजपा के 13 विधायक हैं। जबकि एमजीपी -3 , गोवा फॉरवर्ड -3, 1 एनसीपी और 1 निर्दलीय ने भाजपा को समर्थन दिया है। बीजेपी के पास 22  विधायक हो रहे हैं। जबकि 17 विधायक कांग्रेस के हैं | 

आपकी प्रतिक्रिया