क्या आज वाकई योग दिवस है?

Publsihed: 21.Jun.2017, 07:21

आजकल हम आसन को योग और पत्ती को पेड़ कहा करते हैं!

त्रिभुवन /और जिसे योग कहा जा रहा है क्या वह योग है? आप अगर महर्षि पतंजलि मुनि के "योगदर्शन" को देखेंगे तो लगता है, पूरे देश के कुओं में भांग घुली है और योग के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। दुनिया में योग के नाम पर भ्रम फैलाए जा रहे हैं।

भारतीय दर्शन के एक विनम्र विद्यार्थी के नाते मैं कुछ तथ्यात्मक बातें आपसे इस मौके पर साझा करना चाहता हूं। हालांकि यह तय कि बहुत से लोग इसे अनावश्यक और सिर्फ़ आलोचना का विषय समझेंगे।

रामनाथ कोविंद राजीव चौक पार्क में करेंगे योग

Publsihed: 20.Jun.2017, 22:44

नई दिल्ली | राष्ट्रपति पद के उम्मीन्दवार राम नाथ कोविंद बुद्धवार सुबह छह बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव चौक के सेंट्रल पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में हिससा लेंगे | सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सुबह 8.30 तक प्रवेश व निकास प्रतिबंधित रहेगा।इस लिए योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को अपने वाहनों पर ही पहुंचना पडेगा |

कोविंद राष्ट्रपति पद पर भाजपा का मास्टर स्ट्रोक

Publsihed: 20.Jun.2017, 08:51

अजय सेतिया / राष्ट्रपति पद पर उम्मीन्दवार तय करने के मामले में स्पष्ट बहुमत न होने के बावजूद भाजपा ने विपक्ष तो दूर की बात एनडीए से  भी सलाह-मशविरा नहीं किया | वैसे तो शिवसेना के अलावा एनडीए में कोई ऐसा प्रभावशाली दल नहीं है, जो भाजपा के उम्मीन्दवार का विरोध करने की हिम्मत दिखा सकता, फिर भी जब एक एक वोट की जरुरत हो और भाजपा को करीब 20 हजार वोटों की कमी पड रही थी, तो माना जा रहा था कि भाजपा कम से कम शिवसेना से तो सलाह मशविरा करेगी, जिस के करीब 26 हजार वोट हैं | पहले उम्मींद थी कि भाजपा एनडीए के अलावा विपक्ष से भी  विचार विमर्श करेगी, अमित शाह ने तीन सदस्यीय कम

पासवान ने कहा कोविंद का विरोध करने वाले दलित विरोधी

Publsihed: 19.Jun.2017, 21:30

नई दिल्ली | बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला होने के बाद लोकजनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा है कि रामनाथ कोविंद के नाम का विरोध करने वाले दलित विरोधी माने जाएंगे | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सभी दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठने की अपील की |

रामनाथ कोविंद के नाम पर प्रतिक्रिया ही नहीं दे पाया विपक्ष

Publsihed: 19.Jun.2017, 14:56

नई दिल्ली | (अजय सेतिया ) भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी के दलित नेता और बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद के नाम का ऐलान कर के सब को आश्चर्य चकित कर दिया | विपक्ष की बात तो छोडिए, भाजपा के बड़े नेताओं को भी उन के नाम पर विचार तक होने की भनक नहीं थी | जिन नामों की चर्चा हो रही थी, उन में कोविंद का नाम नहीं था | भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक पर विपक्ष का कोई नेता तो प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं था | 

रामनाथ कोविद होंगे राष्ट्रपति

Publsihed: 19.Jun.2017, 14:02

नई दिल्ली | राष्ट्रपति चुनाव 2017 के संदर्भ में आज भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीन्द्वार चुना गया | राम नाथ कोविंद 23 जून को परचा भरेंगे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा बैठक के अन्दर से फोन पर सोनिया गांधी को सूचना दे दी | इस से पहले सुषमा स्वराज के बैठक से जल्दी चले जाने के कारण अफवाह फ़ैल गई थी कि सुषमा स्वराज उम्मीन्द्वार होगी |

सुषमा स्वराज का नाम सब से आगे

Publsihed: 19.Jun.2017, 13:38

नई दिल्ली | भाजपा की संसदीय बोर्ड बैठक चल रही है, जिस में राष्ट्रपति के नाम पर विचार हो रहा है | सुषमा स्वराज मीटिंग बीच में उठ कर चली गई, इस लिए अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन का नाम सब से ऊपर चल रहा है | जानकारों के मुताबिक़ अब तक अटकलों में चल रहे सभी नामों पर विचार हुआ है, जिन में कांग्रेस और वामपंथी दलों की और से सुझाए गए नाम भी शामिल हैं |

तीस जून की आधी रात को संसद के सेंट्रल हाल से जीएसटी

Publsihed: 19.Jun.2017, 10:54

नई दिल्ली | आज़ादी की पूर्व संध्या 14 अगस्त 1947 की आधी रात को संसद के सेंट्रल हाल में आयोजित समारोह ट्रिस्ट ऑफ डेस्टिनी (भाग्य से साक्षात्कार) की तरह ही नरेंद्र मोदी सरकार 30 जून की आधी रात को गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) का शुभारंभ संसद के केंद्रीय कक्ष से करने जा रही है। 

संपत्ति को भी पैन और आधार से जोड़ना होगा

Publsihed: 19.Jun.2017, 10:49

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज (सोमवार) को अहम ऐलान किया है | अब संपत्ति को भी पैन और आधार से जोड़ना जरूरी होगा | आदेश के मुताबिक़ 1950 के बाद के रिकॉर्ड में पैन और आधार जोड़ना है | इसके लिए 14 अगस्त तक का समय दिया गया है. अगर पैन और आधार न जोड़ा तो संपत्ति बेनामी मानी चाहिए |