साम्प्रदायिक बात कर वामपंथियों को रिटर्न गिफ्ट दे गए हामिद अंसारी

Publsihed: 10.Aug.2017, 20:47

अजय सेतिया / हामिद अंसारी का राजनीति से कुछ लेना देना नहीं था | भैरोसिंह शेखावत 2007 में रिटायर हो रहे थे | सोनिया-मनमोहन सरकार वामपंथियों के समर्थन से चल रही थी | कांग्रेस ने महाराष्ट्र की कांग्रसी नेता प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति बनाया | तो कम्यूनिस्ट पार्टी ने उप-राष्ट्रपति का पद मांग लिया | कांग्रेस के पास संसद में बहुमत नहीं था | इस तरह सोनिया गांधी को कम्यूनिस्टों की बात माननी पडी | कम्यूनिस्टों ने विदेश सेवा से रिटायर वामपंथी विचारधारा के हामिद अंसारी का नाम आगे किया | इस तरह राजनीति का अनाडी राज्यसभा का सभापति बन बैठा | पिछले दस साल में हामिद अंसारी ने राज्यसभा में

तीसरी सीट अहमद पटेल ही जीते, भाजपा को झटका

Publsihed: 09.Aug.2017, 01:57

नई दिल्ली | कांग्रेसी विधायकों भोला पांडे और राघव जी पांडे के वोट रद्द होने के बाद गुजरात की  राज्यसभा सीटों पर हुई मतगणना में अमित शाह, स्मृति ईरानी और कांग्रेस के अहमद पटेल विजयी घोषित किए गए हैं | अमित शाह को ४६, स्मृति ईरानी को 45 और अहमद पटेल को 44 वोट और भाजपा के तीसरे उम्मीन्द्वार राजपूत को 39 वोट मिले | पहले जीत के लिए 45 वोटों की जरुरत थी , दो वोट रद्द होने के बाद जीत के लिए 44 वोटों की जरुरत रह गई थी | अगर कांग्रेस के दो विधायकों के वोट रद्द नहीं होते तो अहमद भाई को 44 और राजपूत को 41 वोट मिले होते | दूसरी प्रार्थमिकता की गिनती करनी पड़ती , जिस में राजपूत ज

कांग्रेस के दो वोट रद्द ,एनडीए के एक विधायक ने दिया कांग्रेस को वोट

Publsihed: 09.Aug.2017, 00:29

नई दिल्ली | भाजपा के चुनाव इंचार्ज को दिखा कर उन्हें वोट देने वाले कांग्रेस के दो विधायकों भोला पांडे और राघव जी पांडे के वोटों को रद्द कर दिया गया है | कांग्रेस ने इन दोनों वोटों को रद्द करने की मांग की थी | इस बीच एनडीए (गुजरात प्रजा पार्टी ) के एक विधायक नलिन भी कोटाडीया ने कहा है कि उस ने कांग्रेस के अहमद पटेल को वोट किया है | उधर एनसीपी के एक विधायक ने व्हिप का उलंघन कर के भाजपा को वोट दिया | जड़ यूं के एक मात्र विधायक छोटू भाई ने नीतीश कुमार के निर्देश का उलंघन कर शरद यादव के कहने पर कांग्रेस को वोट किया | 

कांग्रेस की चुनाव आयोग से गुजरात रास चुनाव रद्द करने की मांग

Publsihed: 08.Aug.2017, 18:03

नई दिल्ली | कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और आरपीएन सिंह ने आज शाम चुनाव आयोग में जा कर गुजरात का राज्यसभा का चुनाव रद्द करने की मांग की है | कांग्रेस ने यह मांग इस आधार पर की है कि कांग्रेस के दो विधायकों भोला पटेल और राघव पटेल ने भाजपा नेताओं को दिखा कर भाजपा को वोट दिया है | कांग्रेस ने पहले राज्य आयोग से मांग की थी दो वोट र्ताद्द किए जाएं, लेकिन राज्य आयोग ने कांग्रेस की मांग ठुकरा कर केन्द्रीय चुनाव आयोग से वोटों की गिनती शुरू करने की इजाजत ले ली थी |  

हार-जीत में लुढक रहे हैं अहमद पटेल

Publsihed: 08.Aug.2017, 12:27

नई दिल्ली | अहमद पटेल ने दावा किया है कि वह राज्यसभा का चुनाव जीत रहे हैं | कांग्रेस के विधायक शंकर सिंह वाघेला ने कहा है कि उन्होंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया है | उन्होंने दावा किया किया है कि अहमद पटेल को 40 वोट भी नहीं मिलेंगे | कर्नाटक में भेजे गए कांग्रेस के 44 विधायकों में से एक विधायक कर्ण सिंह पटेल ने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया है | एनसीपी के दो में से एक और जदयू के एक विधायक ने अहमद पटेल को वोट दिया है, इसतरह अहमद पटेल को 45 वोट मिलने का दावा है |

अहमद पटेल को 44 विधायकों में से भी कम होने का अंदेशा

Publsihed: 07.Aug.2017, 15:14

अहमदाबाद | अहमद पटेल का फिर से राज्यसभा पहुंचना मुश्किल दिखाई देता है | कांग्रेस के 57 विधायकों में से छह के इस्तीफे के बाद भी 51 विधायक बचते हैं , एनसीपी के भी दो विधायक हैं , इस तरह आन रिकार्ड तो अहमद पटेल के पास 53 विधायक है, जब कि उन्हें राज्यसभा का चुनाव जीतने के लिए सिर्फ 45 विधायकों का वोट चाहिए | इस बावजूद उन के पास अभी सिर्फ 44 विधायक हैं , जिन्हें खुद अहमद पटेल ने आज सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे से आणंद ज़िले के निजानंद रिसॉर्ट पंहुचाया | 

और इस तरह इस्लाम खतरे में पड जाता है

Publsihed: 01.Aug.2017, 22:31

प्रवीण बागी / किसी मुस्लिम के जय श्रीराम बोलने से इस्लाम खतरे में पड़ जाता है, यह मैं पहले नहीं जनता था। मुसलमान जय श्रीराम बोलें और हिन्दू मज़ारों पर सजदा करें, मुस्लिम दुर्गा की मूर्ति उठाये और हिन्दू ताज़िया खेलें यही तो इस देश की परंपरा रही है।विशेषता है। पटना में न जाने कब से मुस्लिम महिलाओं द्वारा बनाये माटी के चूल्हे पर हिन्दू छठ का खरना प्रसाद बनाते आ रहे हैं। रमजान में हिन्दू अपने मुस्लिम सहयोगियों के लिए इफ्तार का इंतजाम करने में गर्व अनुभव करते है। यही तो हिंदुस्तान की खासियत है। इसीलिए यह पूरे विश्व में अनूठा देश माना जाता है। झगडे, दंगा-फसाद

“जय श्रीराम” बोलने पर मंत्री के खिलाफ फतवा, सेक्यूलर खामोश

Publsihed: 30.Jul.2017, 22:45

पटना। नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाते ही बिहार में सांप्रदायिकता का पुट मिलना शुरु हो गया है। दरअसल बिहार में नीतीश सरकार में मंत्री खुर्शीद अहमद के खिलाफ फतवा जारी हो गया है। मंत्री के खिलाफ यह फतवा जय श्री राम का नारा लगाने पर जारी किया गया है।

 

दरअसल खुर्शीद अहमद ने कहा था कि वह रहीम के साथ साथ राम की भी पूजा करते हैं और भारत के सभी धार्मिक स्थलों के आगे माथा टेकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जय श्री राम का नारा भी लगाया। इसके बाद बवाल शुरु हो गया। इस पर इमारत शरिया ने खुर्शीद अहमद के खिलाफ फतवा जारी कर दिया।

 

अब सारी सड़कें कंक्रीट की बनाएंगे : नितिन गडकरी

Publsihed: 29.Jul.2017, 16:07

ठाणे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश भर की सभी सड़कों की स्थिरता एवं स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिये उन्हें सीमेंट-कंक्रीट वाली सड़कों में बदल दिया जायेगा. बीती रात ठाणे से सटे नवी मुंबई के वाशी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ''मुंबई में 20 साल पहले सीमेंट-कंक्रीट वाली सड़कों का निर्माण हुआ था और वे अब तक अच्छी हालत में हैं. लेकिन कुछ नेता, नौकरशाह और ठेकेदार यह नहीं चाहते कि ऐसी सड़कें मुंबई में बनें.''