हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या

Publsihed: 18.Oct.2017, 00:27

पानीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हर्षिता को पानीपत के चमराड़ागांव के पास आज शाम को गोली मारी गई। हमलावरों ने उसपर कई राऊंड फायरिंग की। हर्षिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हिमाचल में 9 नवम्बर को चुनाव, गुजरात की तारीखे टलीं

Publsihed: 12.Oct.2017, 18:32

नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं जहां 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे |  वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी | चुनाव आयोग ने कहा है कि गुजरात में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा लेकिन ये चुनाव भी 18 दिसंबर से पहले ही करा लिए जाएंगे | मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति, निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत और निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा तारीखों का ऐलान किया | गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं | 

नांदेड़ महानगरपालिका में कांग्रेस 81 में 66 सीटें जीतीं

Publsihed: 12.Oct.2017, 18:07

नांदेड़ | महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव के नतीजों ने काग्रेस को आश्चर्य जंक जीत दिलाई है | निसिपल कारपोरेशन की 81 सीटों में से 66 सीटें जीती हैं | बीजेपी को 5, शिवसेना को 1 और निर्दलीय को 1 सीट पर जीत मिली है. उधर बाकी सीटों पर भी कांग्रेस और बीजेपी में लड़ाई चल रही है | उल्लेखनीय है कि एनसीपी और एआईएमआईएम को एक सीट नहीं मिली है |  बाकी बची 8 सीटों में 7 पर कांग्रेस आगे है और एक पर बीजेपी आगे है.

आरुशी हत्याकांड में डा तलवार दम्पत्ति बरी

Publsihed: 12.Oct.2017, 16:10

इलाहाबाद | देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आज भी पूरी तरह नहीं सुलझ पायी है लेकिन इस मामले में दोषी पाए गए तलवार दंपति को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 अक्टूबर बरी कर दिया है। इसके साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट निचली अदालत से मिली सजा रद्द कर दी है। ये फैसला न्यायमूर्ति बीके नारायण और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्र की खंडपीठ दोपहर दो बजे के बाद सुनाया गया है। सुनवाई के दौरान सीबीआई अफसरों सहित दोनों पक्षों के वकील मौजूद थे। कोर्ट ने तलवार दंपति की अपील को मंजूर कर लिया है।

मुस्लिम से प्यार कर जान गवाई ,इलाके में तनाव

Publsihed: 12.Oct.2017, 13:37

हरिद्वार | हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फंसा कर लव जिहाद करने वाले मुसलमानों ने एक मुस्लिम लडकी के हिन्दू युवक लक्ष्मण सिंह कालूरा के साथ लव करने पर उसे मौत के घात उतार दिया | यह घटना हरिद्वार के पास मशहूर मुर्गी फ़ार्म एरिया की है | 19 साल की लडकी के पिता और भाई को कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया गया है | लक्ष्मण सिंह का शव हरिद्वार से 13 किलोमीटर दूर रायवाला में  रेलवे ट्रेक के पास मिला, जिस की टाँगे भी कटी हुई थीं | लक्ष्मण सिंह टिहरी फ़ार्म का रहने वाला था  और लडकी मुर्गी फ़ार्म की रहने वाली है | ये दोनों ही जगर रायवाला में पड़ती हैं | 

संघ परिवार के संगठनों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

Publsihed: 10.Oct.2017, 23:40

नई दिल्ली: उधर वित्त मंत्री अरुण जेटली मंगलवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी निवेशकों के सामने मोदी सरकार के आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को विस्तार से समझा रहे थे , इधर दिल्ली में संघ परिवार के संगठनों किसान, मज़दूर और व्यापारी संघों ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | संघ परिवार के संगठनों ने मोदी सरकार की निवेश नीति, भारतीय बाजारों में चीनी सामान की बढ़ती मौजूदगी समेत दूसरी आर्थिक नीतियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को स्वदेशी महारैली का ऐलान कर दिया है | 

एक राज्यपाल ने आतिशबाजी बैन का विरोध किया

Publsihed: 10.Oct.2017, 22:51

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से  दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर बैन के बाद त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गवर्नर ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे ही रहा तो कुछ दिन बाद हो सकता है कि प्रदूषण का हवाला देकर कल को हिन्दुओं के चिता जलाने पर भी रोक लगा दी जाए।

भाजपा का बेटी बचाओ अभियान खत्म , बेटा बचाओ शुरू :राहुल

Publsihed: 10.Oct.2017, 20:27

वडोदरा | कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात जोह रहे राहुल गांधी ने आज भाजपा पर अब तक का सब से बड़ा हमला बोला | उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ अभियान अब बेटा बचाओ अभियान में बदल गया है | राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र की कंपनी के कारोबार में भारी बढ़ोत्तरी से जुड़ी खबर के सामने आने के बाद ट्विटर पर यह कटाक्ष किया | राहुल की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब भाजपा अध्यक्ष के पुत्र जय अमित शाह के समर्थन में अनेक केंद्रीय मंत्री सामने आ गए हैं | राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों ने खबर को निराधार बताया है |

इस महाभारत का कर्ण कौन है और शल्य कौन 

Publsihed: 10.Oct.2017, 04:50

अजय सेतिया / सवाल पेचीदा हो गया है | यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी या आडवाणी, जोशी की बात तो छोडिए | सवाल यह है कि क्या संघ के स्वयसेवक और संघ के प्रचारक मोदी राज से खुश हैं | क्या संघ की रीढ़ की हड्डी संघ के गैर प्रचारक अधिकारी मोदी राज से खुश हैं | जहां संघ के प्रचारकों की राय का महत्व है | वहां संघ के गैर प्रचारक अधिकारियों की राय का महत्व ज्यादा है | संघ के प्रचारकों की राय भी गैर प्रचारकों के फीड बैक से बनती है | संघ ने पिछले कुछ महीनों में प्रचारकों से फीड बैक लिया है | इस फीड बैक ने सरकार के गुणगान की राय बदल दी है | अरुण शौरी का ढाई आदमियों की सरकार वाला जुमला अब संघ सर्