कांग्रेस अब मुसलमानों को मंच पर नहीं बिठा रही : नीतीश

Publsihed: 04.Dec.2017, 15:27

पटना। गुजरात चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 22 सालों के सत्ता में काबिज बीजेपी को हटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा मजबूती से विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस डरी हुई क्यों है, जिस कारण उसे ‘जनेऊ’ दिखाना पड़ रहा है। नीतीश ने सवालिया लहजे में कहा कि हम लोगों ने कभी जनेऊ नहीं पहना तो क्या हम हिंदू नहीं हैं?

कल से राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष, पर्चा दाखिल

Publsihed: 04.Dec.2017, 14:34

नई दिल्लीः राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है | वह कांग्रेस अध्यक्ष का पद अपनी मां सोनिया गांधी से ग्रहण करेंगे, जो 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रही | नामांकन दाखिल करने के समय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, सुशील कुमार शिंदे, कमलनाथ, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलौत, तरूण गोगोई, शीला दीक्षित और मोहसीना किदवई भी मौजद थीं |

गाय की अंतेष्टि ,तेहरवीं और समाधी भी

Publsihed: 02.Dec.2017, 19:33

बुलंदशहर। हिन्दुओं में बताया गया है कि गाय हमारी माता है, हम श्रद्धा से गाय को माता मानते हुए आये हैं, लेकिन एक गाय की मृत्यु हो जाने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। आस- पास के क्षेत्र के लोग गाय की शव यात्रा में शामिल हुए। गाय अंतिम संस्कार, गाय को दबा कर किया गया। साथ ही दबाने वाले स्थल को गाय की भव्य समाधि बना दिया गया। इतना ही नहीं इसके बाद गाय की समाधि एक बाबा की कुटिया में बनाई गयी।

तीसरे दिन गाय का तीजा किया गया

दूसरी तिमाही में विकास दर बढ़कर 6.3 फीसदी हुई

Publsihed: 30.Nov.2017, 22:16

नई दिल्ली | जीएसटी और नोटबंदी से अर्थव्यवस्था पर छाई मंदी का दौर खत्म हो गया लगता है | जीडीपी ग्रोथ रेट यानी सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर में वृद्धि देखने को मिली है |दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर तिमाही) में बढ़कर जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी हो गई है | पिछली तिमाही में 5.7 फीसदी थी |राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलामनबी आज़ाद ने इन आंकड़ों को फर्जी बताते हुए कहा कि यह चुनावी शोशा है |

सोनिया गांधी के करीबी पर ईडी की छापेमारी

Publsihed: 30.Nov.2017, 21:34

नई दिल्ली। प्रवर्तन दल ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव राज्‍यसभा सांसद अहमद पटेल के करीबी लोगों के कानों पर छापा मारा है। खबर मिली है कि यह छापे दिल्ली में मारे गए हैं। वहीं यह भी पता चला है कि ईडी को खबर मिली थी कि करीब 5500 करोड़ का घोटाला किया गया था।

सोमनाथ मंदिर जा कर घिर गए राहुल गांधी

Publsihed: 29.Nov.2017, 20:52

अजय सेतिया / राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर जा कर गुजरात के पुराने जख्म हरे कर दिए | राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के नाना सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किए जाने के खिलाफ थे | नेहरु सरकार के गृह मंत्री सरदार पटेल सरकारी खर्चे पर सोमनाथ मंदिर का निर्माण करवाना चाहते थे | सोमनाथ मंदिर सदियों से हिन्दुओं की अस्मिता का सवाल बना रहा |  तुर्कों, अफगानियों और मुगलों ने इसे बार बार तोड़ा था | अपन हिन्दू कांग्रेसी नेताओं के मदिर बनवाने की जिद्द और नेहरु के विरोध की चर्चा बाद में करेंगे | पहले मंदिर को बार बार तोड़ने का इतिहास जान लें | सोमनाथ मंदिर ईसा से पहले अस्तित्व में था | दूस

तुर्कों,मुगलों से हार के बावजूद हिन्दुओं ने धर्म कैसे बचाया

Publsihed: 27.Nov.2017, 20:58

नई दिल्ली | तुर्कों ,अफगानियों और मुगलों से हिन्दू राजाओंए हार के बावजूद हिन्दूओं ने नम की रक्षा की, अलबत्ता हिन्दूए देवताओं की मूर्तियों की भी रक्षा की | अंग्रेजों के लिखे इतिहास और नेहरू की छत्रछाया में वामपंथियों की और से लिखे गए भारत के इतिहास को क्या नए सिरे से लिखने की जरुरत है | इस विषय पर शनिवार 25 नवम्बर को नवगठित मंच जिज्ञासा की और से एक गोष्ठी रखी गई थी | जिस में इतिहासकार मीनाक्षी जैन ने शोध पर आधारित अपना वक्तव्य रखा, जिस पर उन से स्प्श्तिकर्ण भी मांगे गए | संलग्न वीडियों हिन्दूओं की और से धर्म रक्षा के लिए किए गए प्रयासों का शोध पर आधारित खुलासा | 

मिस्र में मस्जिद में विस्फोट , 235 नमाजियों की मौत

Publsihed: 25.Nov.2017, 00:48

काहिरा: मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर हुए संदिग्ध आतंकवादी हमले में कम से कम 235 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्‍यादा घायल हो गए हैं | अलआरिश शहर के अल रौदा मस्जिद के समीप यह बम रखा गया था जो नमाज के दौरान फट गया |

समाचार एजेंसी के अनुसार चार वाहनों में सवार बंदूकधारियों ने मौके से भागने से कोशिश कर रहे लोगों पर गोलियां भी चलायीं |‘अहराम ऑनलाइन’ के अनुसार कम से कम 235 नमाजियों की मौत हो गई और 109 अन्य घायल हो गए | विस्फोट में मस्जिद को भी काफी नुकसान पहुंचा है|

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में किया सैन्य अभ्यास

Publsihed: 25.Nov.2017, 00:39

नई दिल्ली / भारत ने रणनीतिक तौर पर अहम माने जाने वाले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया है। जरूरी बल संख्या और आधारभूत ढांचे के साथ यह इलाका हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की रणनीतिक चालों के खिलाफ भारत की कार्रवाई की धुरी बन सकता है। यहां से मलक्का जलडमरूमध्य की ओर जाने वाले जल मार्गों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। मलक्का जलडमरूमध्य हिंद और प्रशांत महासागर के बीच काफी व्यस्त पोत मार्गों में से एक है।