अमरेन्द्र ही रोक सकते हैं सोनिया की साज़िश
अजय सेतिया / दूसरी बार कांग्रेस छोड़ने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राजनीति में कई उतार चढाव देखे हैं | पहली बार जब उन्होंने आपरेशन ब्ल्यू स्टार के खिलाफ 1984 में कांग्रेस छोडी थी | तो चौदह साल के बनवास के बाद 1998 में बेआबरू से हो कर कांग्रेस में लौटे थे | पहली बार इंदिरा गांधी के कहने पर राजीव गांधी अपने बाल सखा को राजनीति में लाए थे | दूसरी बार राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी उन्हें 1998 में कांग्रेस में वापस लाई | वह दोनों बार कांग्रेस में तब शामिल हुए , जब कांग्रेस खुद संकट में थी | चलिए अपन आप को शुरू से बताते हैं | राजीव गांधी और अमरेन्द्र सिंह दून स्कू