सांसदों विधायकों की पेंशन एक पेचीदा सवाल

Publsihed: 19.Mar.2018, 21:25

अजय सेतिया/ दिल्ली के वरिष्ठतम पत्रकार श्री मनमोहन शर्मा जी ने अपनी फेसबुक वाल पर आज आचार्य कृपलानी और सुचेता कृपलानी से जुड़ी एक याद साझा की है । उसे पढ़ कर सांसदों के वेतन भत्तों पर कुछ लिखना जरूरी हो गया है। पहले आप मनमोहन शर्मा जी का लिखा पढ़ें, फिर ताज़ा स्थिति पर मेरी टिप्पणी। मनमोहन शर्मा लिखते हैं :-"" आचार्य कृपलानी की बेबाक टिप्पणी से एक बार मेरा भी वास्ता पड़ा था। बात कई दशक पुरानी है। आचार्य कृपलानी अपनी पत्नी सुचेता कृपलानी सहित उन दिनों तंगदस्ती का शिकार थे। यह दम्पति बेहद ईमानदार थे। उनदिनों वे दिल्ली के ग्रीन पार्क बस्ती के एक गराज पर बने एक कमरे में रहा करते

विपक्ष से ज्यादा तो भाजपा का वर्कर खुश है 

Publsihed: 14.Mar.2018, 20:47

अजय सेतिया / उत्तर प्रदेश से लोकसभा की दो सीटों के चुनाव नतीजों ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चौंकाया होगा | अलवर और अजमेर की हार का ठीकरा वसुंधरा राजे के सिर फोड़ दिया गया था | इसी लिए वसुंधरा राजे के घौर विरोधी किरोड़ी लाल मीना को राज्यसभा का टिकट दिया गया | उन्हें बदलने की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं | क्या अब योगी आदित्य नाथ को भी मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की अफवाहें उडाई जाएँगी | वह तो खुद अपनी लोकसभा सीट हारे हैं , क्या उप-मुख्यमंत्री मौर्य को भी हटाया जाएगा | इस से पहले मध्य प्रदेश की झाबुआ और पजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट भी भाजपा हारी थी |  ये सारी वो सीटें है

भैय्याजी जोशी ही बने रहे संघ कार्यवाह

Publsihed: 10.Mar.2018, 18:16

नई दिल्ली | पिछले छह महीनों से चल रही अटकलों को खारिज करते हुए राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने भैय्या जी जोशी को फिर से तीन साल के लिए संघ कार्यवाह चुना है | यह एलान आज नागपुर में दो दिवसीय बैठक की समाप्ति के समय प्रेस कांफ्रेंस में किया गया | संघ विरोधी खेमा पिछले छह महीनों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहा था कि आरएसएस नरेंद्र मोदी के दबाव में भैय्या जी जोशी को रिटायर कर के सह सर कार्यवाह दतात्रे होंसबोले को संघ कार्यवाह बनाने जा रहा है | 

जनता अत्याचारियों के प्रतीकों को उखाड़ फैंकती है

Publsihed: 08.Mar.2018, 12:50

नई दिल्ली ( अजय सेतिया ) | त्रिपुरा में कम्युनिस्टों की हार के बाद 25 वर्ष से उन के अत्याचारों से पीड़ित जनता ने रूस के क्रांतिकारी लेनिन की प्रतिमा को बुलडोजर से गिरा दिया | जिस पर सेक्यूलर जमात फिर बिफर उठी है और भाजपा पर असहिशयुन्ता का आरोप लगा रही, जिस ने कम्युनिस्टों का 25 साल पुराना शासन उखाड़ फैंका है | 

यूपी में सांप छछूंदर एक साथ

Publsihed: 06.Mar.2018, 00:12

नई दिल्‍ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि  यूपी के राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में सपा बसपा गठजोड़ सांप छछूंदर की तरह है | गोरखपुर में एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज फिर दोनों (बसपा और सपा) के गठबंधन की बातें सुनने में आ रही हैं. ऐसा लगता है जैसे कोई तूफान आता है तो सांप और छुछुंदर एक साथ मिलकर खड़े हो जाते हैं. इनकी ये स्थिति आ चुकी है.''

चिदम्बरम के खिलाफ सीए ने दिए सरकार को सबूत

Publsihed: 05.Mar.2018, 20:46

नई दिल्ली: एनडीए सरकार के उच्च पदस्थ सूत्र ने आज खुलासा किया कि सरकार के पास पी.चिदम्बरम के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं | सूत्र ने बताया कि इन्द्रानी मुखर्जी ने तो कार्ती  चिदम्बरम के सामने तो कह ही दिया है कि उन्होंने पी.चिदम्बरम से उन के दफ्तर में 2007 में मुलाक़ात की थी और कार्ती चिदम्बरम को एक करोड़ रुपया दिया था | लेकिन इस से भी पुख्ता सबूत पहले से चिदम्बरम के चार्टर्ड अकाउटेंट ने सरकार को सौंप दिए हैं | उल्लेखनीय है चिदम्बरम के सीए को एक महीना पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है |

चीन ने दोकलाम के नजदीक हैलीपैड बनाया

Publsihed: 05.Mar.2018, 20:35

नई दिल्ली: विवाद वाले डोकलाम इलाके से हटने के बाद ने दोक्लाम के नजदीक अपनी सीमा में हैलीपैड बना लिया है | रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने डोकलाम में " गतिरोध स्थल से दूर"  फिर से अपनी तैनाती की है और चीन ने वहां सेना के जवानों के लिए हेलीपैड और संतरी चौकियों का निर्माण किया है| रक्षा मंत्री ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, '2017 में बने रहे गतिरोध के समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के जवानों ने खुद को गतिरोध स्थल में अपनी अपनी स्थितियों से दूर फिर से तैनात किया है | दोनों पक्षों की संख्या कम हो गई है.' उन्हो

बिप्लव चुने जाएंगे नेता, आइपीऍफ़टी की मांग ठुकराई

Publsihed: 05.Mar.2018, 19:57

अगरतला | त्रिपुरा और दिल्ली से मिली ख़बरों के अनुसार भाजपा ने अपने चुनाव सहयोगीआइपीऍफ़टी के अध्यक्ष एन सी देबबर्मा की अदावासी को ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग ठुकरा दी है | पार्टी सूत्रों ने बताया कि त्रिपुरा में नए सीएम के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर नितिन गडकरी और जुएल ओराओं मंगलवार 6 मार्च को अगरतला जाएंगे | विधायक दल की बैठक के बाद त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष बिपलब कुमार देब को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा | बिप्लव कुमार देब ने आज मुख्यमंत्री मानिक सरकार से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया | 

होली पर्व के पौराणिक राज छुपे हैं पाकिस्तान में

Publsihed: 02.Mar.2018, 09:44

होली शायद दुनिया का एकमात्र ऐसा त्योहार है, जो सामुदायिक बहुलता की समरस्ता से जुड़ा हुआ है। इस पर्व में मेल-मिलाप का जो आत्मीय भाव अंतरमन से उमड़ता है, वह सांप्रदायिक अतिवाद और जातीय जड़ता को भी ध्वस्त करता है। होली का त्योहार हिरण्यकश्यपु की बहन होलिका के दहन की घटना से जुड़ा है। ऐसी लोक-प्रचलित मान्यता है कि होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। वस्तुत: उसके पास ऐसी कोई वैज्ञानिक तकनीक थी जिसे प्रयोग में लाकर वह अग्नि में प्रवेश करने के बावजूद नहीं जलती थी |