न धर्म का पालन , न राजधर्म का 

Publsihed: 11.Apr.2018, 11:10

अजय सेतिया / किशोरी से बलात्कार और उस के पिता की हत्या के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का उत्तरप्रदेश पुलिस बाल भी बांका नहीं कर पा रही | कुलदीप सिंह उन्नाव जिले के सबसे महत्वपूर्ण राजपूत नेता हैं , जिनकी राजनैतिक यात्रा यूथ कांग्रेस से शुरू हुई थी | वह पहली बार  2002 में मायावती की पार्टी से विधायक बने, 2007 में समाजवादी पार्टी से चुने गए, 2017 में चुनाव के आरम्भ होते ही दल बदल कर भाजपा में चले गए और फिर विधायक बन गए | क्योंकि कुलदीप सिंह खुद और उस के बॉस राजा भैया योगी आदित्यनाथ के समर्थक हैं, इस लिए योगी सरकार उन का बाल भी बांका नहीं होने दे रही | सुनते हैं

गोल कुंडम का तीसरा मोर्चा

Publsihed: 04.Apr.2018, 19:50

अजय सेतिया / कांग्रेस के राजनीतिक पंडित बदलती राजनीतिक फिजां पर नजर टिकाए हुए हैं | राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी के बाद अचानक से तीसरे मोर्चे की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं | कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले अखिलेश यादव भी खुद को तीसरे मोर्चे के साथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं | तीसरे मोर्चे में जान फूंकने के लिए पिछली बार सरकार बनाने वाले लोकतांत्रिक मोर्चे का कोई न कोई नेता दिल्ली आ रहा है | कुछ गतिविधियाँ दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में हो रही हैं, तो कुछ संसद के केन्द्रीय कक्ष में भी, जिसे हिन्दी भाषी सांसदों ने अब नया नाम "गोल कुंडम" दिया है | गोल कुंडम राज

मोदी ने मांगे पूरी करने के लिए अन्ना से 6 महीने मांगे

Publsihed: 29.Mar.2018, 20:09

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कृषि मंत्री गजेंद्र शेखावत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेज कर धरने पर बैठे अ हजारे से उन ए मांगें पूरी करने का वायदा कर के छ महीने की मोहलत माँगी | किसानों को फसल के बेहतर दाम और सशक्त लोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन कर रहे समाजसेवी अण्णा हजारे ने नरेंद्र मोदी को छह महीने की मोहलत दे कर अपना अनशन तोड़ दिया है |

केंद्र और चुनाव आयोग को झटका , "आप" के 20 विधायक बहाल

Publsihed: 23.Mar.2018, 17:42

नई दिल्ली | भाजपा की केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को करारा झटका लगा है | दिल्ली हाई कोर्ट ने "आप" के बर्खास्त 20 विधायकों को फिलहाल विधानसभा में जाने की इजाजत दे दी है | हाईकोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने आप के विधायकों को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौक़ा नहीं दिया | हाईकोर्ट के आदेश के तुरंत बाद आप के विधायक विधानसभा पहुंच गए , और हां चल रही विधानसभा की कारवाही में हिस्सा लिया | अब चुनाव आयोग के सामने दो विकल्प हैं, या तो वह दुबारा सुनवाई शुरू करे या अब कुछ न करे | 

सांसदों विधायकों की पेंशन एक पेचीदा सवाल

Publsihed: 19.Mar.2018, 21:25

अजय सेतिया/ दिल्ली के वरिष्ठतम पत्रकार श्री मनमोहन शर्मा जी ने अपनी फेसबुक वाल पर आज आचार्य कृपलानी और सुचेता कृपलानी से जुड़ी एक याद साझा की है । उसे पढ़ कर सांसदों के वेतन भत्तों पर कुछ लिखना जरूरी हो गया है। पहले आप मनमोहन शर्मा जी का लिखा पढ़ें, फिर ताज़ा स्थिति पर मेरी टिप्पणी। मनमोहन शर्मा लिखते हैं :-"" आचार्य कृपलानी की बेबाक टिप्पणी से एक बार मेरा भी वास्ता पड़ा था। बात कई दशक पुरानी है। आचार्य कृपलानी अपनी पत्नी सुचेता कृपलानी सहित उन दिनों तंगदस्ती का शिकार थे। यह दम्पति बेहद ईमानदार थे। उनदिनों वे दिल्ली के ग्रीन पार्क बस्ती के एक गराज पर बने एक कमरे में रहा करते

विपक्ष से ज्यादा तो भाजपा का वर्कर खुश है 

Publsihed: 14.Mar.2018, 20:47

अजय सेतिया / उत्तर प्रदेश से लोकसभा की दो सीटों के चुनाव नतीजों ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चौंकाया होगा | अलवर और अजमेर की हार का ठीकरा वसुंधरा राजे के सिर फोड़ दिया गया था | इसी लिए वसुंधरा राजे के घौर विरोधी किरोड़ी लाल मीना को राज्यसभा का टिकट दिया गया | उन्हें बदलने की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं | क्या अब योगी आदित्य नाथ को भी मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की अफवाहें उडाई जाएँगी | वह तो खुद अपनी लोकसभा सीट हारे हैं , क्या उप-मुख्यमंत्री मौर्य को भी हटाया जाएगा | इस से पहले मध्य प्रदेश की झाबुआ और पजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट भी भाजपा हारी थी |  ये सारी वो सीटें है

भैय्याजी जोशी ही बने रहे संघ कार्यवाह

Publsihed: 10.Mar.2018, 18:16

नई दिल्ली | पिछले छह महीनों से चल रही अटकलों को खारिज करते हुए राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने भैय्या जी जोशी को फिर से तीन साल के लिए संघ कार्यवाह चुना है | यह एलान आज नागपुर में दो दिवसीय बैठक की समाप्ति के समय प्रेस कांफ्रेंस में किया गया | संघ विरोधी खेमा पिछले छह महीनों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहा था कि आरएसएस नरेंद्र मोदी के दबाव में भैय्या जी जोशी को रिटायर कर के सह सर कार्यवाह दतात्रे होंसबोले को संघ कार्यवाह बनाने जा रहा है | 

जनता अत्याचारियों के प्रतीकों को उखाड़ फैंकती है

Publsihed: 08.Mar.2018, 12:50

नई दिल्ली ( अजय सेतिया ) | त्रिपुरा में कम्युनिस्टों की हार के बाद 25 वर्ष से उन के अत्याचारों से पीड़ित जनता ने रूस के क्रांतिकारी लेनिन की प्रतिमा को बुलडोजर से गिरा दिया | जिस पर सेक्यूलर जमात फिर बिफर उठी है और भाजपा पर असहिशयुन्ता का आरोप लगा रही, जिस ने कम्युनिस्टों का 25 साल पुराना शासन उखाड़ फैंका है | 

यूपी में सांप छछूंदर एक साथ

Publsihed: 06.Mar.2018, 00:12

नई दिल्‍ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि  यूपी के राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में सपा बसपा गठजोड़ सांप छछूंदर की तरह है | गोरखपुर में एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज फिर दोनों (बसपा और सपा) के गठबंधन की बातें सुनने में आ रही हैं. ऐसा लगता है जैसे कोई तूफान आता है तो सांप और छुछुंदर एक साथ मिलकर खड़े हो जाते हैं. इनकी ये स्थिति आ चुकी है.''