गोल कुंडम का तीसरा मोर्चा
अजय सेतिया / कांग्रेस के राजनीतिक पंडित बदलती राजनीतिक फिजां पर नजर टिकाए हुए हैं | राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी के बाद अचानक से तीसरे मोर्चे की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं | कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले अखिलेश यादव भी खुद को तीसरे मोर्चे के साथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं | तीसरे मोर्चे में जान फूंकने के लिए पिछली बार सरकार बनाने वाले लोकतांत्रिक मोर्चे का कोई न कोई नेता दिल्ली आ रहा है | कुछ गतिविधियाँ दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में हो रही हैं, तो कुछ संसद के केन्द्रीय कक्ष में भी, जिसे हिन्दी भाषी सांसदों ने अब नया नाम "गोल कुंडम" दिया है | गोल कुंडम राज