माल्या को लाने की 13 जून को लंदन की कोर्ट में पैरवी

Publsihed: 28.May.2017, 12:11

बैंकों का 9000 करोड़ रुपया लेकर लंदन फरार हुए विजय माल्या को भारत लाने के लिए भारत की तरफ से 13 जून को ब्रिटेन की कोर्ट में जोरदार ढंग से पैरवी की जाएगी | प्रवर्तन निदेशालय कोर्ट में पेश करने के लिए अपनी चार्ज शीट तैयार कर चुका है |

मुनस्यारी के लवराज ने छठी बार फतह किया एवरेस्ट

Publsihed: 28.May.2017, 12:00

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दुनिया की सबसे उंची चोटी एवरेस्ट को छठी बार फतह करके बीएसएफ के सहायक सेनानी लवराज धर्मशक्तू भारत के पहले पर्वतारोही बन गये। लवराज मुनस्यारी के बौना गांव के रहने वाले हैं।

तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) द्वारा प्रायोजित एवरेस्ट अभियान दल में पद्मश्री लवराज ने हिस्सा लिया था। धारचूला निवासी ओएनजीसी में इंजीनियर योगेश गब्र्याल समेत उत्तराखंड के चार पर्वतारोही उनके नेतृत्व में इस दल में गए थे।

उत्तराखंड के पर्वतारोहियों की हिमाचल में मौत

Publsihed: 28.May.2017, 11:54

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी के दूरवर्ती इलाके में 4,520 मीटर ऊंची चंशल की चोटी पर चढ़ने के दौरान शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकांश पर्वतारोही उत्तराखंड के हैं।

लगभग चार घंटे की चढ़ाई के दौरान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद किया। पुलिस ने घटना में घायल दिनेश सिंह, जगदीश, चमन सिंह, अखिलेश, जितेंद्र, संजय सिंह व जनक सिंह को बचा लिया और उन्हें बाद में शिमला जिले के चिरगांव से एक हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला पहुंचाया गया।

निराशा को आशा में बदलना होगा मोदी को 

Publsihed: 27.May.2017, 15:11

मोदी के तीन साल-2 / अजय सेतिया/ पांच महत्वपूर्ण विषय हैं ,जिन पर देश की जनता मोदी सरकार से नतीजे चाहती है | इन पाँचों विषयों पर जनता अभी तक के मोदी सरकार के काम काज से अपेक्षाकृत संतुष्ट नहीं है | सब से पहला मुद्दा रोजगार का है , दूसरा मुद्दा भ्रष्टाचार का है, तीसरा मुद्दा पाकिस्तान सीमा पर तनाव और कश्मीर , चौथा मुद्दा नक्सलवाद का है और पांचवां किसानों की बाद से बदतर होती जिन्दगी का है | हाल ही में जिस बड़े सर्वेक्षण संस्थान ने मोदी सरकार के तीन सालों का सर्वेक्षण किया , उस के अनुसार 25 प्रतिशत लोग मानते हैं कि रोजगार पैदा करने में सफल नहीं हुए, 20 प्रतिशत लोग मानते हैं मोदी भ्रष्टाचार के मु

नक्सली ,वामपंथी और जेएनयू गैंग था भीम सेना के पीछे

Publsihed: 27.May.2017, 14:59

लखनऊ। सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के लिए जिस भीम आर्मी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है उसको नक्सलियों का सपोर्ट भी हासिल था। भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर का कई वामपंथी दल समर्थन भी कर रहे थे और लगातार संपर्क बनाए हुए थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो की जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें भीम सेना के नक्सलियों और जेएनयू के कुछ वामपंथी छात्रों से रिश्ते होने की बात कही गई है।

येद्दुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट

Publsihed: 26.May.2017, 23:04

नई दिल्ली | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। राज्य में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। शाह ने यह भी संकेत दिए हैं कि गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी इस शीर्ष पद के लिए पार्टी की पसंद होंगे।

गुजरात में भाजपा 150 सीट जीतेगी

निराशा को आशा में बदल दिया मोदी ने 

Publsihed: 26.May.2017, 09:26

मोदी के तीन साल-1 /अजय सेतिया/ अंग्रेजी के एक बड़े समाचार पत्र ने मोदी सरकार के तीन साल पर जन सर्वेक्षण करवाया  है | इस सर्वेक्षण का लब्बोलुबाब यह है कि देश की जनता के सिर पर मोदी का जादू अभी चढ़ा हुआ है | सर्वेक्षण का नतीजा यह कि अगर अभी चुनाव् हो जाए तो 61 प्रतिशत  लोगों का मानना है कि भाजपा की सीटें बढेंगी, 23 प्रतिशत का मानना है कि भाजपा की इतनी ही सीटें बनी रहेंगी | सिर्फ 16 प्रतिशत लोगों का मानना है कि भाजपा की सीटें घटेंगी | यानि समूचा विपक्ष कुल मिला कर 16 प्रतिशत पर आ कर खडा हो गया है | यह हालत 2014 के चुनाव से पहले नहीं थी | तब ज्यादातर सर्वेक्षण भाजपा को 200 सीटों से

जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद बदल जाएंगे रिश्ते

Publsihed: 25.May.2017, 21:43

(इकनॉमिक टाइम्स से साभार) नई दिल्ली | छोटे व्यवसाय भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ये देश की अर्थव्यव्स्था और औद्योगिक विकास को गति देकर नौकरियां पैदा करते हैं। हालांकि, देश में बहुत से व्यवसाय नियमित रूप से रिटर्न फाइल नहीं करते और न ही टैक्स अदा करते हैं। इसकी कुछ वजहें हो सकती हैं। मसलन, जानकारी का अभाव, परिस्थितिजन्य परेशानियां या कारोबारियों की यह धारणा कि आकार, संचालन और कमाई के लिहाज से उनका बिजनस बहुत छोटा है, इसलिए डेडलाइन मिस भी हो जाए तो चलता है। यही वजह है कि उन्हें टैक्स डिपार्टमेंट नोटिस भेजकर टैक्स पेमेंट, इंट्रेस्ट, लेट फी और पेनल्टीज की मांग करता

पाकिस्तान से वतन लौटीं उज्मा,

Publsihed: 25.May.2017, 17:58

वाघा बॉर्डर | पाकिस्तान में एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ कथित तौर पर शादी करने के लिए मजबूर की गई भारतीय महिला गुरुवार (25 मई) को वाघा बार्डर के रास्ते भारत लौट आई | उसने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में शरण ले रखी थी. दिल्ली की रहने वाली उज्मा अहमद ने पाकिस्तान की अदालत में याचिका दाखिल की थी जिसके बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार (24 मई) को उसे स्वदेश लौटने की मंजूरी दे दी थी |