Skip to main content
Home
  • Home
  • News
    • Crime
    • Current News
    • Current Analysis
    • Inside Scoop
    • Terrorism
    • Political Statements
    • Miscellaneous
  • India Gate Se
  • Edit Page
  • Foreign
    • Diplomacy
    • Foreign News
    • Foreign Misc
  • State Elections
  • States' News
  • Entertainment
  • Guest Column
  • Video Channel
India Gate Se Ajay Setia

कानपुर में बेबात के दंगे

Published: 03.Jun.2022, 23:23

अजय सेतिया / नुपुर शर्मा ने जो बात टीवी बहस में कही थी , क्या वह गलत थी , क्या पैगंबर मोहम्मद ने 9 साल की बच्ची से निकाह नहीं किया था | यह निर्विवाद सत्य है; | हर इस्लामिक किताब में पैगंबर मोहम्मद की ग्यारह शादियों का जिक्र है | पैगंबर मोहम्मद ने ये शादियाँ अपने विरोधोयों का दिल जीतने के लिए राजनीतिक तौर पर की थीं , और इस का लाभ भी हुआ था कि जिन कबीलों से दुश्मनियाँ थीं, रिश्तों में बदल कर दुश्मनियाँ खत्म हो गईं | इन में से आशया के साथ शादी भी एक कटु सत्य है | जब इस्लामिक जगत इस बात से इनकार नहीं करता कि आयशा की उम्र शादी के वक्त 6 साल और शारीरिक सम्बन्ध बनाते वक्त 9 वर्ष थी | तो यह बात कहना पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी कैसे हो गया | नुपुर शर्मा ने कोई ऐसी बात नहीं कही , जो असत्य हो | मोहम्मद जुबेर नाम के एक दंग → जारी

ईडी पोलिटिकल वेंडेटा का हथियार ?

Published: 03.Jun.2022, 18:35

अजय सेतिया / देश की कई परंपराएं टूट रही हैं | साठ साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी का एतराज स्वाभाविक है | वह यह दर्शाना चाहती है कि देश पर राज का हक उन्हीं का था | वैसे इंदिरा गांधी ने 1976 में लोकतंत्र को खत्म करने की योजना बनाई थीं | हालांकि वह वैसा नहीं कर सकीं | अगर वह वैसा कर लेतीं , तो भारत की हालत भी आज पाकिस्तान और म्यांमार जैसी होती | खैर नई परंपरा यह टूटी है कि केन्द्रीय एजेंसियां बिना परवाह किए मंत्रियों को गिरफ्तार कर रही है | और खुद को देश की पहली फेमिली समझने वाले परिवार को नोटिस दे कर उन के गौरख धंधों का हिसाब मांग रही हैं | सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पहले ही जमानत पर हैं | अब ईडी ने दोनों को फिर समन किया है | तो कांग्रेस ने उन्हें समन किए जाने को पोलिटिकल वेंडेटा यानी राजनीतिक → जारी

घाटी में हिन्दुओं की हत्याओं का चीनी कुनेक्शन

Published: 03.Jun.2022, 18:29

अजय सेतिया / चीन मुसलमानों के साथ जो व्यवहार कर रहा है , वह सारी दुनिया को पता है | लेकिन भारत और पाकिस्तान के मुसलमान फिर भी चीन से जुड़े हैं | अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से इस समय पाकिस्तान चीन के सर्वाधिक नजदीक है | तो क्या यह दुश्मन का दुश्मन दोस्त वाली वाली कहावत चरितार्थ हो रही है | क्या इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान सिर्फ इस लिए चीन के साथ खड़ा है , क्योंकि भारत का चीन के साथ भी सीमा विवाद है | सिर्फ पाकिस्तान और पाकिस्तान के मुसलमान ही नहीं , अलबत्ता भारत के मुसलमानों के भी चीन के साथ संबंध उजागर हो रहे हैं | ईडी ने खुलासा किया है कि भारत के इस्लामिक आतंकवादी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) ने आतंकी गतिविधियों के लिए चीन से भी फंड जुटाया | यह संगठन सीएए विरोधी आंदोलन को उकसाने, दिल्ली दंगे को भड़काने जैसी गैरकानूनी गत → जारी

पीएफआई ने दी जिन्ना जैसी धमकी

Published: 27.May.2022, 18:59

अजय सेतिया / पूजा स्थल 1991 क़ानून कहता है कि मुगलों ने मन्दिर तोड़ कर मस्जिदें बनाईं तो उन्हें मस्जिद ही रहने दो | तीस साल तक किसी ने इस क़ानून को चुनौती नहीं दी क्योंकि तीस साल तक हिन्दुओं का ध्यान अयोध्या पर लगा था | क़ानून में अयोध्या को छूट थी , इसलिए हिन्दुओं ने सोचा कि पहले पहली लड़ाई जीत लें , जब दूसरी की बारी आएगी , तब दूसरी लड़ाई लड़ेंगे | अब वह वक्त आ गया है | अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीमकोर्ट में क़ानून को चुनौती दी है और कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस दिया हुआ है | पर मथुरा की जिला अदालत ने 1991 के क़ानून को दरकिनार कर कृष्णजन्मभूमि के दावे पर सुनवाई शुरू कर दी है | क़ानून में से पेंच निकल आया है | क़ानून की धारा 4 (2) कहती है कि यह क़ानून उन मामलों में लागू नहीं होगा , जिन मामलों में पहले किसी कोर्ट ने , किसी ट्रिब्यूनल या प्राध → जारी

मोदी के बाद कौन का नया शिगूफा

हिंदुत्व और विकास की जीत

बाइडेन की लफ्फाजी ने तबाह किया यूक्रेन

नतीजों से पहले कांग्रेस की सौदेबाजी

पाक में सुन्नियों ने सौ शिया मारे

...और पढ़ें →

हिंदुत्व को बदनाम करने की दूसरी साजिश

Publsihed: 03.Jan.2022, 14:50
Edit Page
India Gate Se

अजय सेतिया / 

  • Read more about हिंदुत्व को बदनाम करने की दूसरी साजिश

सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे भवन्तु निरामया

Publsihed: 31.Dec.2021, 20:28
Edit Page
India Gate Se

अजय सेतिया / 

  • Read more about सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे भवन्तु निरामया

भूपेश बघेल से कोई पूछे देशद्रोह क्या होता है

Publsihed: 30.Dec.2021, 19:30
Edit Page
India Gate Se

अजय सेतिया / 

  • Read more about भूपेश बघेल से कोई पूछे देशद्रोह क्या होता है

गांधी परिवार अही भी बाज़ नहीं आ रहा

Publsihed: 29.Dec.2021, 22:04
Edit Page
India Gate Se

अजय सेतिया / 

  • Read more about गांधी परिवार अही भी बाज़ नहीं आ रहा

महामारी में चुनाव, कहीं महंगे न पड़ें

Publsihed: 27.Dec.2021, 21:16
Edit Page
India Gate Se

अजय सेतिया / 

  • Read more about महामारी में चुनाव, कहीं महंगे न पड़ें

अखिलेश की मुश्किलें बढने लगीं

Publsihed: 24.Dec.2021, 21:38
Edit Page
India Gate Se

अजय सेतिया / 

  • Read more about अखिलेश की मुश्किलें बढने लगीं

तीसरी लहर , और वही तीन राज्य

Publsihed: 24.Dec.2021, 12:46
Edit Page
India Gate Se

अजय सेतिया / <

  • Read more about तीसरी लहर , और वही तीन राज्य

कश्मीर भी देख सकेगा हिन्दू सीएम

Publsihed: 21.Dec.2021, 19:46
Edit Page
India Gate Se

अजय सेतिया / 

  • Read more about कश्मीर भी देख सकेगा हिन्दू सीएम

“घर वापसी” पर एतराज क्यों

Publsihed: 16.Dec.2021, 20:52
Edit Page

अजय सेतिया / हाल ही

  • Read more about “घर वापसी” पर एतराज क्यों

Pagination

  • First page « First
  • Previous page ‹ Previous
  • Page 3
  • Page 4
  • Current page 5
  • Page 6
  • Page 7
  • Next page Next ›
  • Last page Last »

Jacked to Play: Best Quality Fitness and Gym Wear

Search

Fast News

fast-06-02-22

1.स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं। 

2. भारत में एक और कोरोना वैक्सीन जल्द मिलने लगेगी  , D.C.G.I ने स्पुतनिक लाइट की सिफारिश की है |

3.भारत में मेडिकल की पढ़ाई सस्‍ती होगी, N.M.C की नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि प्राइवेट कालेजों की 50 फीसदी सीटों पर सरकारी फीस लागू होगी

4.लालू यादव ने तेजस्वी के आरजेडी अध्यक्ष बनने की संभावनाए खारिज करते हुए कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं , वे मूर्ख हैं |

5.राहुल गांधी पंजाब के लुधियाना में राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान करेंगे । इस बीच यह अफवाह जोरों पर है कि चन्नी और सिद्धू का विवाद सुलझाने के लिए राहुल गांधी दोनों को ढाई-ढाई साल के लिए प्रोजेक्ट करने का फार्मूला ला सकते है |

6.पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में गुलामनबी आज़ाद और पंजाब के ही सांसद मनीष तिवारी का नाम नहीं होने से विवाद खड़ा हो गया है |

7.कर्नाटक में हिजाब पर हो रहे विवाद के बीच सरकार ने स्कूलों में ड्रेस कोड नियम लागू रखने का फैसला लिया है| स्कूल-कॉलेजों में शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी ड्रेस के पहनने पर रोक रहेगी।

8.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद में 11वीं सदी के हिंदू संत रामानुजाचार्य के सम्मान में बनी 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी का उद्घाटन किया |

9.भारत-वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में दोपहर 1.30 बजे से वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

10.Under-19 World Cup Final में भारत की टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा कर पांचवीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया

  1.  

 

  1.  

 

06.Feb.2022, 06:43

fast-05-02-22

1.देश में कोरोना महामारी से अब तक 5 लाख 87 लोगों ने जान गंवाई, 9 लाख 10 हजार मौतों के साथ अमेरिका टॉप पर , 6 लाख 30 हजार मौतों से ब्राजील दुसरे नबंर पर , भारत तीसरे नंबर पर 3 लाख 33 हजार मौतों के साथ रूस चौथे नंबर पर |

2.भारत में वैक्सीन 99.3 फीसदी प्रभावी रही:तीन डेटा बेस के आधार पर डेटा एनालिसिस में खुलासा हुआ है कि वेक्सीन भारत में मौतें रोकने में सफल रही |

3.श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए।

4.बाबरी ढांचा टूटने के बाद 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र UAE में गिरफ्तार कर लिया गया है | इन आतंकी हमलों में 257 लोग मारे गए थे | दाउद के करीबी इस आतंकी को जल्द ही भारत लाया जाएगा |

5.चीन की ओर से पेंगोग त्सो लेक पर बनाए जा रहे पुल के संबंध सरकार ने संसद में बताया कि चीन ने भारत के इस भूभाग पर 1962 में कब्जा किया था | कब्जाई गई जमीन पर ब्रिज बनाना गैरकानूनी हैं |

6.कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि 5 राज्यों के चुनाव के बाद MSP के लिए समिति बनाई जाएगी |

7.औवेसी पर गाजियाबाद में हुए हमले के बाद उन्हें ने Z सिक्योरिटी दी गई थी , उन्होंने इस सिक्योरिटी का ऑफर ठुकराते हुए संसद में कहा कि  बुलेट वालों को जनता बैलेट से जवाब देगी |

8.दुनिया के टॉप 10 अमीरों में गौतम अडाणी शामिल हो गए हैं | वह 10वीं रैंक पर हैं , जबकि अंबानी 11वें नंबर पर पहुंचे |

9. योगी तीन मंत्रों का कवच पहनकर गोरखपुर सीट से चुनाव में उतरे हैं |

10.आर्थिक आपातकाल से गुजर रही श्रीलंका सरकार को पाकिस्तान ने 20 करोड़ डॉलर कर्ज देने का ऐलान किया है। वैसे इमरान खान खुद कर्ज मांगते घूम रहे हैं। वे चीन से 3 अरब डॉलर का लोन मांगने बीजिंग गए हुए हैं। दिसंबर में ही उन्होंने सऊदी अरब से 3 अरब डॉलर का कैश रिजर्व हासिल किया था ।

 

05.Feb.2022, 09:12

fast-04-02-22

1.केरल में कोविड की रफ्तार नहीं थम रही, गुरूवार को 42 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं | देश में कोविद से मरने वाले 1008 लोगों में से 500 केरल के हैं |

2.चीन में आज से शुरू हो रहे विंटर ओलिंपिक्स 2022 का भारत ने डिप्लोमैटिक बायकॉट कर दिया है। भारत ने यह फैसला टॉर्च रिले की  मशाल एक सैनिक को सौंपने पर लिया, जो 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष में शामिल था ।

3.पाकिस्तान के सबसे बड़े कारोबारी मियाँ मोहम्मद मंशा ने दावा किया है कि भारत-पाक में व्यापार के लिए सीक्रेट बातचीत चल रही है , अगर यह वार्ता सफल हुई तो मोदी एक महीने के भीतर इस्लामाबाद का दौरा कर सकते हैं |

4.यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान गाजियाबाद में ओवैसी के काफिले पर फायरिंग की गई , दो हमलावर गिरफ्तार किए गए हैं , इनमें से एक पूर्व सीएम मायावती के गांव का रहने वाला है

5.हरियाणा में प्राईवेट सेक्टर की 75 प्रतिशत नौकरियों में स्थानीय लोगों को आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक लगा दी है |  

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे

7.कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर छात्राओं ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। जिस में हिजाब पहनने की मंजूरी मांगी गई है। हाईकोर्ट 8 फरवरी को सुनवाई करेगा।

8.पुणे में निर्माणाधीन भवन ढहने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई , प्रधानमंत्री मोदी ने दुःख जताया है |

 

9. श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया है | कोहली अब 100वां टेस्ट बेंगलुरु नहीं, मोहाली में खेलेंगे |

10.अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक किया , राष्ट्रपति जो बिडेन ने दावा किया है कि एयर स्ट्राईक में ISIS कमांडर इब्राहिम अल हाशमी अल कुरैशी मारा गया है | लेकिन ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के एक सीनियर अफसर के हवाले से कहा कि इब्राहिम ने अपने ही बम से खुद को उड़ा लिया |

04.Feb.2022, 07:51

fast-03-02-22

1.वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने दुनिया भर की सरकारों को ओमिक्रॉन के खतरे के प्रति फिर से आगाह करते हुए कहा है कि कोविड प्रतिबंधों में ढील देने की जल्दबाजी न करें ।

2.राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस ने  27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था, मोदी सरकार ने सात साल में  23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में धकेल दिया."

3. आस्ट्रेलिया के एक अखबार ने दावा किया है कि जून 2020 में गलवान घाटी में झड़प के दौरान चीन के 38 सैनिक नदी में बह गए थे, पर उसने सिर्फ 4 की मौत ही कबूली थी |

4. भाजपा में अलग थलग पड़े वरुण गांधी ने एक इंटरव्यू में लखीमपुर काण्ड के बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्री पद से नहीं हटाए जाने की आलोचना की है |

5.पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अधिकांश विधायकों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन दिया था | लेकिन सिद्धू दीवार बन गए |

5.कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह से डरकर स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना से मैदान छोड़ कर भाग गए | अब वह फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे |

5.सपा ने मोदी सरकार की मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ टिकट दिया है|

6.दिल्ली हाईकोर्ट ने अकेले कार चलाते वक्त मास्क पहने रहना अनिवार्य करने संबंधी दिल्ली सरकार के आदेश को ‘बेतुका’ करार दिया है |

7.मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दिए बयान में कहा कि 16 साल से सस्पेंड चल रहे सचिन वझे को बहाल करने के निर्देश सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए थे। 

8.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  इमरान खान देश को आर्थिक संकट से बचाने के लिए चीन से 3 अरब डॉलर कर्ज मांगने के लिए आज बीजिंग पहुंचेंगे |  

9.राहुल गांधी ने संसद में दिए अपने भाषण में आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत कूटनीतिक नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन एक साथ आ गए हैं | जो भारत के लिए एक गंभीर खतरा है|

10.विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए तीन उदाहरण दे कर बताया कि पाकिस्तान और चीन 62 की जंग के बाद कांग्रेस राज से ही एक साथ हैं |

 

03.Feb.2022, 07:17

fast-02-02-22

1.कल पेश किए गए बजट में ग्रोथ के साथ महंगाई बढने की भी आशंका है | पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपए का अतिरिक्त कर लगाया गया है |

2.बजट में डिजिटल इंडिया का बूम : 75 जिलों में डिजिटल बैंक, डिजिटल करंसी , डिजिटल यूनिवर्सिटी , डिजिटल पासपोर्ट बनाने तक का एलान |

3. चीन की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक गांव बसाए जाने की खबरों के बाद मोदी सरकार ने  बजट में सीमा से लगते गांवों में बुनियादी ढांचा मजबूत करने का प्रवाधान किया है |

 4.लखनऊ में अपनी कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे कन्हैया पर कांग्रेस कार्यलय में केमिकल फेंका गया | केमिकल फैंकने वाले ने कहा कि यह देशद्रोही है ... जो देश का नहीं हुआ, वह यूपी का क्या होगा?

5.आज लोकसभा और राज्यसभा में बजट पर चर्चा शुरू होगी। विपक्षी दल अपने मुद्दों को लेकर सदन में प्रदर्शन करेंगे ।

6.दोपहर 3 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी । जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए DA एरियर पर फैसला हो सकता है।

7.आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर PM मोदी यूपी में BJP कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के जरिए संबोधित करेंगे।

8. नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकताओं का टिकट काट कर पूर्व नौकरशाहों को टिकट बाँटने की अपनी मुहीम जारी रखते हुए यूपी की मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट कर ED के पूर्व ज्वायंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को टिकट दे दिया है |

9.किसान MSP कानून के लिए हरियाणा के कुंडली बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक पैदल मार्च निकालेंगे । हालांकि बजट भाषण में वितमंत्री ने एमएसपी के तहत अनाज की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ का प्रावधान किया है |

10.अमेरिका ने पाकिस्तान की ओर से नियुक्त किए गए नए राजदूत मसूद खान की नियुक्ति पर रोक लगा दी है | रिपब्लिकन सांसद स्कॉट पेरी ने मसूद खान को जिहादी और आतंकवादियों से सहानुभूति रखने वाला बताया था |

 

02.Feb.2022, 07:24
और पढ़ें →

User account menu

  • Log in

Contact us | About us | Advertise with us

India Gate News provides Indian and Global Socio Political News by way of News Analysis, Investigative and Constructive Criticism.
Copyright © - India Gate News - Managed and Hosted by Anubhooti Internet